गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है, ऐसे में हरियाणा और राजस्थान का देसी ड्रिंक ‘जौ की राबड़ी’ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक देती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। अगर आपने अभी तक इस हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक को ट्राय नहीं किया है, तो अब समय है इसे अपनी समर डाइट में शामिल करने का। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
जौ की राबड़ी बनाने के लिए सामग्री
जौ का दलिया आधा कप, बेसन दो चम्मच, गेंहूं का आटा दो चम्मच, दही आधा कप, डेढ़ लीटर पानी, दो गिलास छाछ, नमक स्वाद अनुसार, पुदीने की कुछ पत्तियां, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा
कैसे बनाएं जौ की राबड़ी?
-
पहला स्टेप: जौ की राबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंटें। अब इसमें पानी डालें।
-
दूसरा स्टेप: अब, एक बाउल में दो चम्मच बेसन और दो चम्मच, गेहूं का आटा मिलाएं। इसमें पानी डालें और आधे घंटे के लिए किचन में रख दें।
-
तीसरा स्टेप: अब, जौ के दलिया को साफ़ कर पानी में अच्छी तरह से धोएं। उसके बाद जौ को प्रेशर कुकर में डालें और उसमें तीन बाउल पानी और नमक डालें।
-
चौथा स्टेप: अब गैस ऑन कर मीडियम आंच पर जौ को पकाएं। इसे लगातार चलाते रहे ताकि यह नीचे चिपके न।
-
पांचवां स्टेप: अब, जौ में फेंटा हुआ दही और बेसन-गेंहूं के आटे का मिश्रण डालें। इन्हें अच्छी तरह से लो फ्लेम पर पकाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें लम्पस न पड़ें। जब यह पक जाए तब गैस बंद कर दें
-
छटवां स्टेप: अब, राबड़ी को रात भर फ्रिज में रख दें ताकि यह अच्छी तरह से फर्मेंट हो जाए। अगले दिन फर्मेन्टेड राबड़ी में छाछ डालकर उसे अच्छी तरह से मिलाएं। ऊपर से पुदीना और भुना हुआ जीरा डालें और सर्व करें।