1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एक बार खा लिए मिर्ची-करोंदा की ये चटपटी रेसिपी तो भूल जाएंगे सब्जी और अचार का स्वाद, रोटी में लपेटकर खाने में आएगा मज़ा, जानें विधि

एक बार खा लिए मिर्ची-करोंदा की ये चटपटी रेसिपी तो भूल जाएंगे सब्जी और अचार का स्वाद, रोटी में लपेटकर खाने में आएगा मज़ा, जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 15, 2024 09:26 am IST,  Updated : Aug 15, 2024 09:26 am IST

क्या आपने कभी करौंदे की चटनी खाई है। जी हां, करोंदे और मिर्ची की चटपटी चटनी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। जानें कैसे बनाएं इसकी चटनी?

karonda and mirchi chutney recipe - India TV Hindi
karonda and mirchi chutney recipe Image Source : SOCIAL

करौंदा इस मौसम में खूब बिकता है। इसका खट्टा स्वाद सरे टेस्ट बड्स खोल देता है। क्या आपने कभी करौंदे की चटनी खाई है। जी हां, करोंदे और मिर्ची की चटपटी चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप सब्जी और अचार का स्वाद भूल जायेंगे। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। चलिए जानते यहीं कैसे बनायें खाते करौंदे की चटपटी चटनीकी रेसिपी?

करौंदे की चटनी बनाने के लिए सामग्री

1 कप करोंदा, 2 प्याज,  3 हरी मिर्च कटी हुई, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी, आधा  चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच सरसो का तेल, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार

करौंदे की चटपटी चटनी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: करोंदे, हरी मिर्च और प्‍याज की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले करोंदों को अच्छी तरह धोकर दो हिस्‍सों में काट कर रख लें। उसके बाद करौंदे और 3 मिर्च को एक साथ अच्छी तरह कूट लें। और प्याज को गोल गोल आकार में काट लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर कड़ाही रखें और उसमें 2 चमच सरसो का तेल डालें। जब तेल तरह गरम हो जाए तो इसमें हींग और जीरा से तड़का दें। कुछ सेकेंड्स के बाद इसमें इसमें कटी हुई प्याज डाल कर अच्छी तरह भूनें। 

  • तीसरा स्टेप: प्याज को तब तक भुनाना है जब तक वो गोल्डन ब्राउन हो जाए। जब प्याज सुनहरा का रंग हो जाए तब उसमें कद्दूकस किया हुआ हरी मिर्च और करोंदे डालें। इसके बााद इसमें आधा चम्मच हल्दी, आधा  चम्मच धनिया पाउडर और स्‍वाद अनुसार नमक भी डाल दें। 

  • चौथा स्टेप: अब इसे धकार रख दें और हल्‍की आंच पर पकने दें। ध्यान रखें बहुत ज़्यादा पकाना भी नहीं है। कुछ ही मिनटों में आप गैस बंद कर दें। करौंदे की ये चटपटी चटनी बन कर तैयारहै। आप इसे रोटी में भी लपेटकर खा सकते हैं और चावल के साथ भी 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल