Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कड़कड़ाती ठंड में लहसुन-हरी धनिया की चटनी शरीर में बढ़ा देगी गर्मी, फीके खाने के साथ भी आ जाएगा स्वाद, झटपट नोट करें रेसिपी

कड़कड़ाती ठंड में लहसुन-हरी धनिया की चटनी शरीर में बढ़ा देगी गर्मी, फीके खाने के साथ भी आ जाएगा स्वाद, झटपट नोट करें रेसिपी

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Jan 19, 2025 12:18 pm IST, Updated : Jan 19, 2025 12:18 pm IST

Garlic and Green Coriander Chutney Recipe: हरी धनिया और लहसुन की चटनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि अगर आपने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं लहसुन की ये चटनी रेसिपी?

लहसुन-हरी धनिया की चटनी - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL लहसुन-हरी धनिया की चटनी

चटनी, भारतीय खानपान में साइड डिश की भूमिका निभाती है। लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे सब्जी का स्वाद भी फीका लगता है। अगर, आपको भी चटनी पसंद है तो आज हम आपके लिए चटनी लहसुन की चटनी रेसिपी लेकर आए हैं। सर्दियों में वैसे भी लहसुन का सेवन ज़्यादा करना चाहिए ताकि शरीर को ठंड न लगे। आज, हम आपके लिए लहसुन और हरी धनिया की चटनी (Garlic and Green Coriander Chutney Recipe) रेसिपी लेकर आए हैं। हरी धनिया और लहसुन की चटनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि अगर आपने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं लहसुन की ये चटनी रेसिपी?

हरी धनिया और लहसुन की चटनी के लिए सामग्री: Ingredients for Green Coriander and Garlic Chutney:

2 हरी मिर्च, ताज़ा धनिया एक कप, 9 से 10 लहसुन, आधा चम्मच कसा हुआ अदरक, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार

हरी धनिया और लहसुन की चटनी कैसे बनाएं? How to make Garlic and Green Coriander Chutney

  • पहला स्टेप: सबसे पहले 9 से 10 लहसुन को अच्छी तरह छील लें।उसके बाद एक मिक्सर जार में 2 हरी मिर्च, एक कप ताज़ा धनिया की पत्तियां, आधा चम्मच कसा हुआ अदरक और स्वादानुसार नमक डालें। और फिर उसमें ज़रूरत भर पानी डालें और बारीक पीस लें।  ध्यान रखें पानी ज़्यादा न डालें वरना चटनी का टेक्शचर पतला हो जाएगा। फिर खाने में वह स्वाद नहीं आएगा। इसलिए अपनी की मात्रा कम से कम रखें। 

  • दुसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में एक बाउल में इस चटनी को निकालें और इसमें 1 चम्मच निम्बू का रस और आधा चम्मच इमली का पल्प डालें और फिर अच्छी तरह से मिलाएं। हरी धनिया  और लहसुन का चटनी तैयार है। अब, इसका लुत्फ़ उठायें

सर्दियों में लहसुन खाने के फायदे: Benefits of eating Garlic in winter

लहसुन में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें विटामिन सी और बी6, मैंगनीज और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। लहसुन के नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या भी कम होती है। सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर होती है, जिससे ठंड के महीनों में आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement