1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Pongal 2025: पायसम के बिना अधूरा है पोंगल का त्योहार, खूब चाव से खाते हैं लोग, जानें कैसे बनाएं ये मीठी रेसिपी?

Pongal 2025: पायसम के बिना अधूरा है पोंगल का त्योहार, खूब चाव से खाते हैं लोग, जानें कैसे बनाएं ये मीठी रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 14, 2025 09:01 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 09:01 am IST

​खीर की तरह दिखने वाले पायसम को मूंग दाल और साबूदाना से मिलाकर बनाया जाता है। अगर आप ये साउथ इंडियन डिश बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इसकी बेहद आसान रेसिपी।

पायसम - India TV Hindi
पायसम Image Source : SOCIAL

पोंगल 14 जनवरी को है। ये त्योहार नए फसलों का त्योहार माना जाता है। इस पर्व में गन्ना, गुड, दूध, चावल और दाल को खास अहमियत दी जाती है। इस त्योहरा में लोग अपने घरों को फूलों की रंगोली से सजाते हैं, सिल्क के पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। इस त्योहार में घर के जानवरों की भी खास तरह से पूजा की जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है। इन सबके अलावा इस त्योहार पर एक खास रेसिपी बनाई जाती है जिसे पायसम कहते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं? 

पायसम बनाने के लिए सामग्री:

150 ग्राम पीली मूंग की दाल , 150 ग्राम साबूदाना , 100 ग्राम गुड़ , 250 ग्राम कोकोनट मिल्क, ड्राई फ्रूट्स, घी

पायसम बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले पीली मूंग दाल और साबूदाना को 2 से 3 घंटे अलग अलग भिगोकर रख दें। तय समय के बाद गैस ऑन कर मूंग की दाल को पकाने के लिए रख दें। गुड़ की चाशनी तैयार करें। गुड़ की चाशनी बनाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोएं ताकि अगर उसपर मिट्टी लगी हो तो वो निकल जाए। चाशनी के लिए कड़ाही में 100 ग्राम गुड़ डालें। जब गुड़ हल्का पिघलने लगे तब इसमें 2 कप पानी मिलाएंगे। इसे अच्छी तरह चलाएं। जब चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए और उसमे बुलबुले आने लगें तब गैस बंद कर दें। 

  • दूसरा स्टेप: जब दाल अच्छी तरह पक जाए तब आप उसमें गुड़ की चाशनी मिलाएं। 10 मिनट तक इसे करछुल से चलाते रहें। ताकि दाल चाशनी में अच्छी तरह से मिल जाए। 5 मिनट बाद इसमें भिगोया हुआ साबूदाना डालें। 

  • तीसरा स्टेप: पायसम को टेस्टी बनाने में कोकोनट मिल्क सबसे ज़रूरी सामग्री है। जब सभी साम्रगियां आपस में अच्छी तरह से मिल जाएं तो उसमें 250 ग्राम कोकोनट मिल्क मिलाएं। कोकोनट मिल्क डालने के बाद कुछ देर तक चलाते रहें। 

  • चौथा स्टेप: अब एक पैन में घी डालें और उसमे टुकड़ों में कटे हुए नारियल को अच्छी तरह से रोस्ट करें। नारियल के बाद आप उसके काजू, बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी रोस्ट करें। जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तब आप इन्हें पायसम में मिलाएं। केसर और पिस्ता से आप गार्निश करें। पोंगल फेस्टिवल के अब पायसम तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल