1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लोहड़ी में खूब खाई जाती है पिन्नियां, जानें झटपट कैसे बनाएं आटे की यह पंजाबी मिठाई?

लोहड़ी में खूब खाई जाती है पिन्नियां, जानें झटपट कैसे बनाएं आटे की यह पंजाबी मिठाई?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 13, 2025 08:21 am IST,  Updated : Jan 13, 2025 08:21 am IST

Lohri 2025: लोहड़ी पर घरों में तरह-तरह की चीजें बनाई और खाई जाती है। ऐसे में पंजाब की फेमस पिन्नियां भी बनती हैं। आइए, जानते हैं इन्हें घर में बनाने की रेसिपी।

पिन्नियां- India TV Hindi
पिन्नियां Image Source : SOCIAL

लोहड़ी का त्यौहार देश में खूब धूम धाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्यौहार सिख समुदाय लोगों के लिए बेहद ख़ास होता है। इस दिन लोग घर में तरह-तरह की चीजों को बनाते और खाते हैं। इस त्योहार में गुड़, मेवे, चिक्की, मूंगफली और आटे की कई सारी गर्म चीजें बनाई जाती हैं और फिर खाई जाती है। ऐसी ही एक चीज है पिन्नियां जिसे इस अवसर पर खूब बनाया और खाया जाता है। खास बात ये है कि इसकी प्रकृति बेहद गर्म होती है और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो, आइए जानते हैं पंजाबी स्टाइल में पिन्नियां (punjabi pinni laddu) कैसे बनाएं। 

पंजाबी पिन्नियां बनाने के लिए सामग्री:Ingredients for Punjabi Pinni:

गेहूं का आटा, गोंद, बूरा, घी , बादाम, काजू, सूखा नारियल लें।

पंजाबी पिन्नियां कैसे बनाएं- How to make punjabi pinni

  • पहला स्टेप: सबसे पहले अब कड़ाही को गर्म कर लें और इसमें घी डालें। इसके बाद इसमें गेहूं का आटा डालकर भून लें। इसके बाद इसी तरह बादाम, काजू और सूखा नारियल सबको एक-एक करके भूनकर रख लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक बाउल में भुना आटा डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें ऊपर से चीनी का पउडर डालकर चलाएं। अगर ये ज्यादा सूखा लग रहा है तो इसमें घी डालें और फिर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद हाथों में घी लगाएं और इसके छोटी-छोटी गोल-गोल पिन्नियां बनाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब इन पिन्नियों को डिब्बे में बंद करके रख लें और फिर आराम से बैठकर इसे खाएं। ये पिन्नियां लंबे समय तक चलती हैं और इन्हें बनाना इतना आसान है कि आप इसे कभी भी बना सकते हैं। तो, अगर आपने आजतक पंजाबी पिन्नियां नहीं खाई है तो अब इसे घर में बनाएं और खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल