1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गुड़ नारियल का लड्डू बनाना है बेहद आसान, कब्ज, गैस और बदहजमी से दिलाता है छुटकारा, नोट कर लें विधि

गुड़ नारियल का लड्डू बनाना है बेहद आसान, कब्ज, गैस और बदहजमी से दिलाता है छुटकारा, नोट कर लें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 06, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 02:26 pm IST

Coconut And Jaggery Ladoo: नारियल का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन नारियल का लड्डू स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है। चलिए आपको बताते हैं आप नारियल के लड्डू को कैसे बनाएं,?

गुड़ वाला नारियल लड्डू - India TV Hindi
गुड़ वाला नारियल लड्डू Image Source : SOCIAL

नारियल का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन नारियल का लड्डू स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है। नारियल के लड्डू से खून की कमी दूर होती है, इसका लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वही, अगर आप नारियल का लड्डू चीनी की बजाय गुड़ में बनाते हैं तो इससे आपके पेट कई रोग जैसे - कब्ज, बदहजमी और गैस को दूर किया जा सकता है।  दरअसल नारियल के लड्डू आयरन, फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस स्वीट डिश को बनाना काफी आसान है। चलिए आपको बताते हैं आप गुड़ वाला नारियल लड्डू (coconut and jaggery ladoo in hindi) को कैसे बनाएं,?

गुड़ नारियल लड्डू के लिए सामग्री:

1 कच्चा नारियल , 100 ग्राम गुड़ , काजू-बादाम, अखरोट, , किशमिश, घी

गुड़ नारियल लड्डू बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप:  सबसे पहले 1 नारियल लें और उसके ऊपर का ब्राउन छिलका अच्छी तरह से निकालें। उसके बाद नारियल को टुकड़ों में काटक्र ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें कड़ाही रखें और उसमे घी डाले। अब सभी ड्राइफ्रूट्स को सुनहरा होने तक भूनें। इसी कड़ाही में ग्राइंड किया हुआ नारियल सुनहरा होने तक भून लें और दूसरे बतर्न में रखें। रोस्ट किये गए  ड्राइफ्रूट्स को ग्राइंडर में बारीक पीस लें। 

  • तीसरा स्टेप: अब उस कड़ाही में 200 ग्राम गुड़ और आधा कप पानी डालें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं। जब गुड़ अच्छी तरह मेल्ट हो जाए तब उसमे भुना हुआ नारियल और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें गैस की आंच धीमी होनी चाहिए। 

  • चौथा स्टेप: जब सभी सामग्रियां आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब गैस बंद कर दें। मिश्रण हल्का ठंडा हो तब थोड़ा सा मिश्रण हाथों में लें और उससे लड्डू बांधना शुरू करें। लड्डू बनाने के बाद नारियल के बुरादे में लपटें और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल