अगर, आपके जोड़ों में लगातार दर्द होता है और आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो अपनी डाइट में मखाना ज़रूर शामिल करें। यह कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे खनिजों का बेहतरीन सोर्स है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। दरअसल, मखाना एक सुपरफूड है जिसमें में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को सुपर एक्टिव बनाते हैं। बता दें, मखाने में फाइबर भी होता है, जो पाचन सुधारता है और थकान दूर करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, इसके रोजाना सेवन से गठिया के दर्द, शारीरिक कमजोरी, दिल की सेहत, अनिद्रा दूर करने के लिए, झुर्रियों से निजात पाने के लिए भी इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। तो चलिए बताते हैं स्वाद और पोषण से भरपूर मखाना का लड्डू कैसे बनाएं ?
मखाना और नारियल लड्डू सामग्री
150 ग्राम मखाना, 100 ग्राम नारियल का बुरादा , ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश), आधा चम्मच इलायची पाउडर , 2 बड़े चम्मच घी , 2 कप गुड़ , 1 कप पानी
कैसे बनाएं मखाना और नारियल का लड्डू?
-
मखाना का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर, पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब इसमें 2 चम्मच घी डालें। अब उसमे 150 ग्राम मखाना डालें। अब मखाना को अच्छी तरह रोस्ट करें।
-
जब मखाना सुनहरा हो जाए उस के बाद आधे चम्मच घी में सभी ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश) को अच्छी तरह रोस्ट कर लें। उसके बाद 100 ग्राम नारियल का बुरादा भी आधे चम्मच घी में रोस्ट कर लेंगे।
-
अब पैन में 2 कप गुड़ डालेंगे। जब तक गुड़ मेल्ट हो तब तक मखाना और ड्राई फ्रूट्स को बारी बारी से ग्राइंडर में पाउडर बनाकर पीस लेंगे। जब गुड़ हल्का पिघलने लगे तब उसमे 1 कप पानी डालेंगे।
-
जब गुड़ की चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तब उसमे मखाना का पाउडर, ड्राइफ्रूट्स का पाउडर और नारियल का बुरादा मिक्स करेंगे। अब सुगंध के लिए इस मिश्रण में आधा चम्मच इलायची पाउडर भी मिलाएं। अब हल्के हाथों से गोल गोल आकार में मखाना का लड्डू बना लेंगे। आपका मखाना लड्डू तैयार है।