1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मखाना और ड्राइफ्रूट से बना मिल्कशेक नवरात्रि के व्रत में आपको रखेगा एनर्जी से भरपूर, जानें कैसे बनाएं यह फास्टिंग ड्रिंक ?

मखाना और ड्राइफ्रूट से बना मिल्कशेक नवरात्रि के व्रत में आपको रखेगा एनर्जी से भरपूर, जानें कैसे बनाएं यह फास्टिंग ड्रिंक ?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 22, 2025 08:48 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 08:48 pm IST

अगर अपने भी नवरात्रि का व्रत रखा है तो चलिए जानते हैं किस ड्रिंक को पीकर आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं

मखाना और मिल्कशेक - India TV Hindi
मखाना और मिल्कशेक Image Source : FREEPIK

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। दुर्गा माता के इस त्यौहार को हमारे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में लोग माता के लिए व्रत रखते हैं। कुछ लोग पहले और आखिरी दिन रखते हैं तो कुछ लोग नौ दिन व्रत रखते हैं। अगर आप भी नौ दिन का व्रत रख रहे हैं तो आज हम आपके लिए मखाने का एक ड्रिंक रेसिपी लेकर आए हैं। इस ड्रिंक को पीने के बाद आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। तो। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह फास्टिंग ड्रिंक रेसिपी?

मखाना मिल्कशेक के लिए सामग्री

एक कप मखाना, डेढ़ कप दूध, एक चम्मच घी। आधा कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स, 5 से 6 खजूर, केसर के कुछ धागे, बर्फ का टुकड़ा

मखाना मिल्कशेक कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: मखाना मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मखाना को गैस ऑन कर एक पैन में घी डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब मखाना भून जाए तब उसे एक बड़े बाउल में निकालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब उस बड़े बाउल में डेढ़ कप दूध और केसर के कुछ धागे डालें और मखाना को अच्छी तरह से भिगोने के लिए रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: आधे घंटे बाद दूध में भिगोए हुए मखाना को एक मिक्सर जार में डालें। अब इस जार में काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और 5 से 6 खजूर भी डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब मिक्सर जार में इस मिल्क शेक के मिश्रण को एकदम बारीक ग्राइन्ड कर लें। पीसने के बाद एक बड़े कांच के गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और उसके बाद मखाना का तैयार मिल्कशेक इसमें डालें। आपका ठंडा ठंडा फास्टिंग ड्रिंक बनकर तैयार है। कुछ ड्राई फ्रूट्स के साथ आप ऊपर से टॉपिंग कर सकते हैं।

व्रत में मखाना खाने के फायदे:

व्रत में मखाना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, पाचन में सुधार होता है और भूख नियंत्रित रहती है, क्योंकि यह कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और अन्य खनिज से भरपूर होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम कम होता है, जो इसे एक पौष्टिक और हल्का स्नैक बनाता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने, हड्डियों को मजबूत करने और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी सहायक होता है।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल