1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दही और भुने हुए जीरे से मिनटों में बनाएं मसाला छाछ, शरीर दिनभर रहेगा हाइड्रेटेड, नोट करें रेसिपी

दही और भुने हुए जीरे से मिनटों में बनाएं मसाला छाछ, शरीर दिनभर रहेगा हाइड्रेटेड, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 19, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 06:04 pm IST

How To Make Buttermilk At Home: दही और भुने हुए जीरे से बनी मसाला छाछ न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखती है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाती है। चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं?

मसाला छाछ- India TV Hindi
मसाला छाछ Image Source : UNSPLASH

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में भारी और मीठे पेयों की जगह अगर कुछ हल्का, पौष्टिक और तुरंत बनने वाला मिल जाए, तो बात ही अलग है। दही और भुने हुए जीरे से तैयार मसाला छाछ न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती है और शरीर को अंदर से ठंडक देती है। आइए जानते हैं कैसे मिनटों में घर पर तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी मसाला छाछ की आसान रेसिपी।

मसाला छाछ रेसिपी

1 कप दही, 2 कप ठंडा पानी, ½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, ¼ छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सादा नमक, बारीक कटा हरा धनिया, 2–3 पुदीने के पत्ते

मसाला छाछ बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले दही को एक बर्तन में अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें ठंडा पानी डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें।

  • तीसरा स्टेप: इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें।

  • चौथा स्टेप: आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक या चुटकीभर काली मिर्च भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।

  • पाचवां स्टेप: ऊपर से हरा धनिया और पुदीना डालकर हल्का मिक्स करें।

  • छटवां स्टेप: तैयार है आपकी ठंडी-ठंडी मसाला छाछ, इसे तुरंत सर्व करें।

मसाला छाछ के फायदे:

मसाला छाछ पाचन में सुधार करने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पेट की जलन व एसिडिटी को कम करने में अत्यधिक प्रभावी है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, जबकि जीरा, अदरक और काला नमक जैसे मसाले चयापचय और पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। यह हड्डियों को मजबूती देने, शरीर को डिटॉक्स करने और गर्मी के दौरान प्राकृतिक शीतलता प्रदान करने के लिए एक बेहतरीन पेय है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल