1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मूंग की चटपटी चाट देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, सर्दियों में शरीर रहेगा गरम और वजन भी होगा तेजी से कम, नोट करें विधि

मूंग की चटपटी चाट देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, सर्दियों में शरीर रहेगा गरम और वजन भी होगा तेजी से कम, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 01, 2025 04:59 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 05:00 pm IST

अगर आप सर्दियों में अपना वजन कम करना चाहते हैं लेकिन स्वाद के साथ कोई समझौता भी नहीं करना चाहते हैं तो यह मूंग की चटपटी चाट रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है

हरी मूंग की चाट - India TV Hindi
मूंग दाल की चाट Image Source : YOUTUBE - @ HINAGUJRAL

शाम के नाश्ते में अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो एक बार मूंग दाल की चाट ज़रूर ट्राई करें। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। यह चाट स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी बेहतरीन संयोजन है। इसे बनाना बेहद आसान है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मूंग दाल की चटपटी चाट रेसिपी?

मूंग दाल की चाट के लिए सामग्री:

आधा कप पीली दाल और आधा कप हरी मूँग दाल, 1 कटी हुई हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक, आधा छोटा चम्मच हींग, स्वादानुसार नमक, 2-3 कप पानी, 4 बड़े चम्मच मक्खन, 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, 2 सूखी लाल मिर्च, कटी हुई और बीज निकाल दें, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया

कैसे बनाएं मूंग दाल की चाट रेसिपी?

  • पहला स्टेप: मूंग की चाट बनाने के लिए सबसे पहले, आधा कप पीली दाल और आधा कप हरी मूँग दाल को भिगोकर रखें। तीन चार घंटे के बाद एक पानी में दोनों दाल को मिक्स कर प्रेशर कुकर में डालें। इनके साथ ही इसमें एक हरी मिर्च कटी हुई, अदरक के कुछ टुकड़े और एक दो लहसुन की कलियाँ डालें और तीन सीटी आने तक अच्छी तरह से पकाएं। ध्यान रखें दाल एकदम गाढ़ी होनी चाहिए।

  • दूसरा स्टेप: जब दाल पक जाए तो उसे उतार दें। अब उसमें आधा छोटा चम्मच हींग, एक टुकड़ा बटर के साथ आधा चम्मच भुने हुए जीरा को पीसकर डालें। अब दाल को एक बार फिर अच्छी तरह से चला लें

  • तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में एक करछी में दो चम्मच तेल डालें और उसमें एक लाल मिर्च और ऑर्गेनों डालकर तड़का दें और फिर दाल में मिक्स करें।

  • चौथा स्टेप: अब अगले स्टेप में एक प्याज और टमाटर को बारीक काटें, और उसे दाल में मिलाएं। और पापड़ी को क्रश कर के ऊपर से डालें। आप उसमें अब नीम्बू का रस भी मिलाएं। आपकी मूंग की चटपटी चाट बनकर तैयार है। इसे गरमगरम सर्व करें।

मूंग के फायदे

मूंग की दाल खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जिनमें बेहतर पाचन, वजन नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य में सुधार और रक्त शर्करा नियंत्रण शामिल हैं। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और शरीर को ऊर्जावान रखती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल