1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं ओट्स की ये लाजवाब रेसिपी, मोटापा होगा कम, पाचन भी होगा बेहतर

सुबह नाश्ते में खाएं ओट्स की ये लाजवाब रेसिपी, मोटापा होगा कम, पाचन भी होगा बेहतर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 23, 2025 08:30 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 08:30 am IST

सुबह हमेशा हेल्दी ब्रेकफस्ट करना चाहिए। अगर आप वेट लॉस प्रोसेस में हैं तो आप अपने दिन की शुरुआत ओट्स और दही से बनी इस रेसिपी के साथ करें।

ओट्स दही मसाला कैसे बनाएं- India TV Hindi
ओट्स दही मसाला कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं वो लोग मोटापा कम करने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन कुछ फायदा नहीं होता है। आपको बता दें, मोटापा कम करने के लिए सबसे पहले ज़रूरी है डेडिकेशन यानी समर्पण...अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट ठीक करें। इसकी शुरुआत आप डाइट चार्ट बनाकर करें। सुबह के समय हेल्दी नाश्ता ही करें। अब, आप सोच रहे होंगे सुबह सुबह पोहा और इडली के आलावा क्या बनाएं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट डिश लेकर आए हैं। ओट्स और दही ये दोनों ही फाइबर से भरपूर हैं जो वेट लॉस में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी दुरुस्त करते हैं।  ऐसे में आप अपनी डाइट में इन्हें ज़रूर शामिल करें। आप ओट्स और दही की ये बेहतरीन ब्रेफास्ट रेसिपी बनाएं और सुबह सुबह इसका लुत्फ़ उठायें। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स और दही की ये स्वाद से भरपूर रेसिपी?

ओट्स दही मसाला बनाने के लिए सामग्री:

एक कप ओट्स, आधा कप दही, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 कटी हुई गाजर, 1 कटा हुई शिमला मिर्च, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच सरसों, 1/2 चम्मच जीरा, 4-5 करी पत्ता, 1 सूखी लाल मिर्च

ओट्स दही मसाला बनाने की विधि:

ओट्स दही मसाला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को भिगो दें। अगर आप उन्हें भिगो नहीं पाए हैं तो नर्म करने के लिए पानी में उबाल लें। जब तक ओट्स उबल रहा है तब तक आप प्याज, गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। काटके बाद इन सब्जियों को भी गैस ऑन कर पानी में उबाल लें। जब ओट्स पक जाएं तो उसे एक बर्तन में निकालें। जब सब्जियां अच्छी तरह बॉईल हो जाएं तो उन्हें एक बर्तन में निकालकर उसमें आप आधा कप दही, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। 

अब गैस पर एक पैन रखें और जबगर्म हो जाए तब उसमें जीरा, राई, करी पत्ता और एक लाल मिर्च से तड़का दें। तड़के के बाद इसमें ओट्स डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। कुछ मिनट बाद इसमें दही वाली सब्जियों को डालें और एक बार फिर इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। ओट्स दही मसाला रेसिपी बनकर तैयार है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल