1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. वजन घटाने के लिए ओट्स की ये रेसिपी है बेस्ट, न चीनी का इस्तेमाल न पकाने की ज़रूरत, सुबह नाश्ते में पलक झपकाए बिना होगा तैयार

वजन घटाने के लिए ओट्स की ये रेसिपी है बेस्ट, न चीनी का इस्तेमाल न पकाने की ज़रूरत, सुबह नाश्ते में पलक झपकाए बिना होगा तैयार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 23, 2026 08:01 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 08:14 am IST

Overnight Oats Recipe For Weight Loss In Hindi: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ओट्स को ज़रूर शामिल करें। ओट्स की ये रेसिपी वेट लॉस में बेहद कारगर है।

चिया सीड्स और ओट्स - India TV Hindi
चिया सीड्स और ओट्स Image Source : UNSPLASH

आजकल देश-दुनिया में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं लेकिन वजन जस का तस रहता है। बता दें, वजन कम करने के लिए सही डाइट सबसे ज़रूरी है, जिसमें कैलोरी की कमी और पौष्टिक भोजन शामिल है। चीनी, प्रोसेस्ड फूड, और तली-भुनी चीजों से परहेज करें, जबकि प्रोटीन, फाइबर, हरी सब्जियां, और साबुत अनाज को बढ़ाएं। जैसे- वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में ओट्स को ज़रूर शामिल करें। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ये पेट भरने में सहायक होते हैं। इन्हें सुबह के नाश्ते में शामिल करें ताकि दिन भर भूख पर बेहतर नियंत्रण रहे और वजन कम करने में सफलता मिले। तो, चलिए नोट कर लीजिए ओट्स की यह शानदार रेसिपी।

ओवरनाइट ओट्स चिया सीड्स रेसिपी के लिए सामग्री

एक कप ओट्स, एक कप दूध, एक चम्मच चिया सीड्स, दो चम्मच शहद, दो चम्मच मिक्स सीड्स, चार से पांच बादाम, अपनी पसंद का कोई भी फल

कैसे बनाएं ओवरनाइट ओट्स चिया सीड्स रेसिपी?

  • पहला स्टेप: ओवरनाइट ओट्स चिया सीड्स बनाने के लिए सबसे पहल रात में एक बड़ा अबाउल लें और उसमें एक कप ओट्स डालें।

  • दूसरा स्टेप: अब इस बाउल में एक कप दूध डालें। दूध के बाद इसमें चिया सीड्स और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब ओट्स के इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: अगली सुबह, फ्रिज में से ओट्स को निकलें और इसमें दो चम्मच मिक्स सीड्स और चार से पांच भीगे हुए बादाम डालें और मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब ऊपर से अपनी पसंद का कोई भी फल जैसे अंगूर, स्टॉबेरी जो भी रखा है उसे रखें। आपका ओवरनाइट ओट्स चिया सीड्स रेसिपी बनकर तैयार है।

यह वजन कम करने में क्यों हैं फायदेमंद?

ओट्स और चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन फाइबर से भरपूर होता है। इस नाश्ते में मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं जिससे कैलोरी की खपत कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

ओवरनाइट ओट्स चिया सीड्स के अन्य फायदे

ओवरनाइट ओट्स और चिया सीड्स का मिश्रण एक पौष्टिक, फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर नाश्ता है। यह पाचन में सुधार, कोलेस्ट्रॉल कम करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। यह तैयार करने में बहुत आसान, प्रीबायोटिक गुणों वाला और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल