पूरन पोली को महाराष्ट्र में लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह एक पारंपरिक मराठी मिठाई है। हर तीज त्यौहार पर यह मीठी रोटी बनाई जाती है। अगर, आपने अभी तक महाराष्ट्र की यह स्वाद से भरपूर रोटी नहीं खाई है तो आपको एक बार ज़रूर इसका स्वाद चखना चाहिए। बता दें, पूरन पोली (Puran Poli recipe) गुड़, चना दाल और आटे से बनाई जाती है। यह मिठाई सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में भी बहुत लोकप्रिय है। इसे बनाने बेहद आसान है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह मीठी पूरी?
गुड़ - 1 कप, चना दाल - 1 कप, आटा - 2 कप, घी - आधा कप, इलायची पाउडर - आधा चम्मच, केसर - आधा चम्मच
पहला स्टेप: पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चना दाल को धोकर पानी में 7 से 8 घंटे के लिए भिगो दें और फिर तय समय के बाद उसे अच्छी तरह से पकाएं। जब तक चना पक रहा है तब तक आप दूसरे गैस पर गुड़ की चाशनी बना लें। गुड़ को पानी में घोलकर गाढ़ी चाशनी बनाएं।
दूसरा स्टेप: अब चने को कुकर में से निकालें और मिक्सर में बारीक पीस लें। पीसने के बाद उसे गुड़ की चाशनी में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें केसर और इलायची पाउडर भी डालें। ध्यान रखें चाशनी ज़्यादा पतली नहीं होनी चाहिए और न ही ज़्यादा गाढ़ी। अब उसे ढककर रख दें।
तीसरा स्टेप: अब, आप आटे को एकदम सॉफ्ट और नरम गुंथे। गूंथने के बाद उसपर घी लगाएं ताकि आटा नरम रहे। आटे की लोई लेकर उसे बेलें और एक पोली बनाएं। पोली में चना दाल और गुड़ की चाशनी वाला मिश्रण डालें और फिर उसे अच्छी तरह से बंद कर दें। पोली को मोड़कर अब एक गोल रोटी बेलें।
चौथा स्टेप: अब, पैन पर पूरन पोली को डालें और दोनों साइड से अच्छी तरह से सेंकें और घी लगाएं। अब, इसे गरमा गरम परोसें और इसके स्वाद आनंद लें!
संपादक की पसंद