1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस वजह से नहीं बन पाती रसीली और कुरकुरी जलेबी, हलवाई जैसी मिठाई के लिए आज़माएं ये टिप्स, नोट करें रेसिपी

इस वजह से नहीं बन पाती रसीली और कुरकुरी जलेबी, हलवाई जैसी मिठाई के लिए आज़माएं ये टिप्स, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 14, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 02:23 pm IST

How to make jalebi: अगर आपको मीठे में जलेबी खाने का मन कर रहा है तो आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। हालांकि, कई बार लोग घर पर रेस्टोरेंट जैसा जलेबी नहीं बना पाते हैं। अगर, आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं आप हलवाई स्टाइल जलेबी घर पर कैसे बनाएं?

जलेबी कैसे बनाएं - India TV Hindi
जलेबी कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

जब भी आपको कुछ मीठा खाने का मन करे तो बाहर से खरीदकर खाने की बजाय घर पर बनान एक बेहरीन विकल्प है। दरअसल, जब भी हम कोई चीज़ घर पर बनाते हैं तो वह अच्छी क़्वालिटी वाले तेल या घी में ही बनाते है। इससे हमारी सेहत बेहतर रहती है। वहीं, बाहर से खरीदी गई मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। ऐसे में अगर आपको मीठे में जलेबी खाने का मन कर रहा है तो आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। हालांकि, कई बार लोग घर पर रेस्टोरेंट जैसा जलेबी नहीं बना पाते हैं। अगर, आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं आप हलवाई स्टाइल जलेबी (How to make jalebi in hindi) घर पर कैसे बनाएं? चलिए, जानते हैं इसकी रेसिपी।

जलेबी बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Jalebi:

मैदा, तेल या घी, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, दही, पीला रंग या केसर, चीनी, इलायची पाउडर,कॉटन का कपड़ा जिसके बीच में छेद हो

जलेबी बनाने का तरीका-How to make jalebi in hindi

  • पहला स्टेप: जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार कर लें। एक बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा और कार्न फ्लोर को अच्छे से मिक्स कर लें। कार्न फ्लोर डालने से जलेबी कुरकुरी बनती है। इसलिए इसे ज़रूर डालें। अब इस बैटर में थोड़ा सा दही मिलाएं और ब्लैंडर से अच्छी तरह से ब्लेंड  करें। ब्लेंड करने के बाद बैटर को एक बतर्न में निकालें और 1 से 2 घंटे के लिए रख दें। 

  • दूसर स्टेप: अब आप चाशनी बना लें। एक पैन में 1 कटोरी चीनी और दो कप पानी मिलाकर इसकी चाशनी बना लें। इसमें पीला रंग या केसर और इलायची पाउडर मिला लें। अब एक उबाल लें और उसे ऐसे ही छोड़ दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब जलेबी बनाने के लिए 1 कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें में तेल या घी डालें। अब इसे गर्म होने दें और फिर छेद वाले कॉटन कपड़े में बैटर बनाकर तेल में गोल-गोल जलेबी बनाएं। फिर इसे तल लें। दोनों साइड को अच्छे से पकाएं। फिर जलेबी को चाशनी में डूबोकर रखें। तो, इस तरह तैयार करें जलेबी और फिर इसे खाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल