1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूपी का मशहूर सन्नाटा रायता स्वाद में दाल सब्जी को भी करता है फेल, पलक झपकते तैयार होगी रेसिपी, फटाफट नोट करें विधि

यूपी का मशहूर सन्नाटा रायता स्वाद में दाल सब्जी को भी करता है फेल, पलक झपकते तैयार होगी रेसिपी, फटाफट नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 03, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 06:19 pm IST

sannata raita recipe: सन्नाटा रायता यूपी, बिहार के घरों में लोग बड़े चाव से बनाते और खाते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यूपी की ये मशहूर रायता रेसिपी?

Sannata Raita Recipe- India TV Hindi
Sannata Raita Recipe Image Source : SOCIAL

अगर आपको लंच या डिनर में कुछ हल्का खाने का मन है तो आप दाल या सब्जी की जगह सन्नटा रायता (Sannata Raita recipe in hindi) की ख़ास रेसिपी बना सकते हैं। बता दें, सन्नाटा रायता दही से बनने वाली एक खास डिश है। इसे सुबह या शाम, किसी भी वक्त बनाया जा सकता है। सन्नटा रायता पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से आपका पाचन बेहतर होगा। सन्नाटा रायता यूपी, बिहार के घरों में लोग बड़े चाव से बनाते और खाते हैं।आप चावल और रोटी के साथ इसे खा सकते हैं।इस रेसिपी को बनाने में बहुत ज़्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यूपी की ये मशहूर रायता रेसिपी?

सन्नाटा रायता के लिए सामग्री: Sannata Raita Ingredients:

1 कप खट्टा दही, आधा कप बूंदी, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच मिर्च पाउडर, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, आधा चम्मच पुदीना पाउडर, बारीक कटा हरी धनिया, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग, 2 चम्मच सरसों तेल

सन्नाटा रायता रेसिपी कैसे बनाएं: Know How To Make Sannata Raita Recipe:

  • पहला स्टेप: सबसे प्जले एक बड़े बर्तन में एक दही डालें और कृमि टेक्शचर आने तक अच्छी तरह फेंटें।  अब दही में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से फेंटे।

  • दूसरा स्टेप: अब दही में आधा चम्मच मिर्च पाउडर, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, आधा चम्मच पुदीना पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी सामग्रियों को दही में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें 1 कप पानी डालकर फिर से फेंटें.

  • तीसरा स्टेप: एक छोटे से मिट्टी के दीए में 2 चम्मच सरसों तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें उसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग डालें।जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तो तड़का दही में डालें और उसके बाद उस दिए को भी रायता डालें और फिर बर्तन को ढक दें।20 मिनट तक उसे ऐसे ही रहने दें.

  • चौथा स्टेप: तय समय के बाद दीया को बाहर निकालें।अब रायते में बूंदी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। सन्नाटा रायता के ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डालें।इससे रायते को फ्रेश टच मिलेगा.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल