1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. काजू के मोदक से बप्पा को लगाएं भोग, बिना स्टीम किए यह स्वादिष्ट मिठाई सिर्फ 15 मिनट में होगी तैयार, जानें रेसिपी

काजू के मोदक से बप्पा को लगाएं भोग, बिना स्टीम किए यह स्वादिष्ट मिठाई सिर्फ 15 मिनट में होगी तैयार, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 01, 2024 08:47 pm IST,  Updated : Sep 01, 2024 08:49 pm IST

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आपके घर पर भी बाप्पा विराजमान करने वाले हैं तो आप उन्हें उनके प्रिय प्रसाद मोदक का भोग ज़रूर लगाएं।

Kaju Modak Recipe- India TV Hindi
Kaju Modak Recipe Image Source : SOCIAL

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने ही वाला है। 7 सितंबर से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है जो पूरे दस दिन तक यानी 17 सितंबर तक रहेगी। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इन दस दिनों तक लोग बाप्पा के भक्ति भाव में डूबे रहते हैं। 10 दिनों तक बप्पा का विधि विधान से पूजा किया जाता है और उनकी प्रिय चीज़ो का भोग लगाया जाता है। जब बात बाप्पा के प्रिय भोग की हो तो हम मोदक का नाम कैसे भूल सकते हैं।

अगर आपके घर पर भी बाप्पा विराजमान करने वाले हैं तो आप उन्हें उनके प्रिय प्रसाद मोदक का भोग ज़रूर लगाएं। ऊकडीचा मोदक बनाना ज़रूर थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर आप आसान तरीके से बिना स्टीम किए इसे बनाना चाहते हैं तो हमारी रेसिपी ट्राई करें। आज हम आपको बिना स्टीम किए काजू का मोदक (Kaju Modak Recipe In Hindi) कैसे बनाएं इसकी रेसिपी के बारे में बताएंगे । तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं काजू का मोदक? 

काजू मोदक के लिए सामग्री: Ingredients for Kaju Modak

1 कप काजू, आधा  कप चीनी, थोड़ा सा दूध, भरने के लिए पिस्ता, दूध में डूबा केसर, साँचा

काजू मोदक बनाने की विधि: How to make Kaju Modak:

  • पहला स्टेप: काजू मोदक बनाने के लिए सबसे पहले काजू को हलकी आंच पर भून लें।अब उसके बाद काजू को एकदम बारीक पीस लें।

  • दूसरा स्टेप: अब काजू के पाउडर में आधा कप चीनी पाउडर डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें दूध डालकर इन्हें तरह से गूँथ लें।

  • तीसरा स्टेप: अब छोटी सी लोई लें और उसे सांचे में डालें। मिश्रण के अंदर एक पिस्ता डालें। सांचे को दबाएं। अपाक काजू का मोदक तैयार है।

  • चौथा स्टेप: अब पूजा की थाली में मोदक रखें और दूध में डूबे केसर से को मोदक के ऊपर रखें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल