1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. तपती गर्मी में सौंफ के शरबत से शरीर को मिलेगी ठंडक, बॉडी रहेगी हमेशा हाइड्रेटेड, जानें बिना चीनी के कैसे बनाएं?

तपती गर्मी में सौंफ के शरबत से शरीर को मिलेगी ठंडक, बॉडी रहेगी हमेशा हाइड्रेटेड, जानें बिना चीनी के कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 27, 2026 08:56 pm IST,  Updated : May 27, 2026 08:56 pm IST

अगर इस तपती गर्मी में अपने आप को हमेशा हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो सौंफ के ड्रिंक को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। चलिए जानते हैं, इसे बिना चीनी के कैसे बनाएं?

सौंफ ड्रिंक रेसिपी- India TV Hindi
सौंफ ड्रिंक रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @DESIGABBAR

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सौंफ का शरबत एक बेहतरीन और हेल्दी ड्रिंक साबित हो सकता है। सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ पेट को भी आराम देने में मदद करती है। खास बात ये है कि आप इसे बिना चीनी के भी आसानी से बना सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी हो जाता है। अगर आप भी गर्मी में कुछ रिफ्रेशिंग और नेचुरल ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो सौंफ का शरबत एक परफेक्ट ऑप्शन है।

सौंफ का शरबत बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच सौंफ, 1 गिलास ठंडा पानी, 1 छोटा चम्मच गुड़ का पाउडर, 4-5 पुदीने की पत्तियां, आधा नींबू का रस, बर्फ के टुकड़े

बिना चीनी के ऐसे बनाएं सौंफ का शरबत

  • पहला स्टेप: सौंफ का ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को 2-3 घंटे पानी में भिगो दें। तय समय के बाद, भीगी हुई सौंफ को मिक्सर जार में डालें और थोड़े पानी के साथ पीस लें।

  • दूसरा स्टेप: अब इसे छानकर एक गिलास में निकालें। अब, उसमें पानी डालें और फिर उसमें नींबू का रस, पुदीने का पाउडर और बेहतरीन स्वाद के लिए थोड़ा गुड़ का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब एक गिलास में ड्रिंक को डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

सौंफ का शरबत पीने के फायदे

सौंफ का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, पाचन क्रिया बेहतर होती है, और यह डिहाइड्रेशन व लू से बचाता है। दरअसल, सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित कर लू के असर से बचाती है, यह फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ रखता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल