1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलू और इमली की ये साउथ इंडियन चटनी खोल देगी सारे टेस्ट बड्स, यह रेसिपी मिनटों में होगी तैयार, नोट करें विधि

आलू और इमली की ये साउथ इंडियन चटनी खोल देगी सारे टेस्ट बड्स, यह रेसिपी मिनटों में होगी तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 20, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 11:07 pm IST

आलू और इमली की इस साऊथ इंडियन चटनी को बनाना बेहद आसान है। यह चटनी खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। तचलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

खट्टी-मीठी चटनी, - India TV Hindi
खट्टी-मीठी चटनी, Image Source : FACEBOOK - @HUNGRYPOOJA

अगर आपको अपने डिनर को चटपटा बनाना है तो साइड डिश में आलू और इमली की स्वाद से भरपूर चटनी को ज़रूर शामिल करें। बता दें यह चटनी रेसिपी साउथ में बेहद लोकप्रिय है और लोग खूब चाव से खाते हैं। आलू और इमली से बनी इस चटनी को 'पचा पुली उरलाई पच्चड़ी" कहा जाता है। पाचा पुली का मतलब कच्ची इमली है और उरलाई का मतलबी है आलू जबकि पच्चड़ी एक तरह की चटनी या रसम होती है। यह पचड़ी अपने खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है, जो इसे किसी भी खाने के साथ एक बेहतरीन साइड डिश बनाती है। यह अक्सर उबले हुए चावल के साथ सर्व की जाती है। दक्षिण भारत की बिना पकाई जाने वाली यह स्वादिष्ट चटनी है कच्ची इमली, आलू, प्याज, धनिया, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे रेसिपी को कैसे बनाएं?

पचा पुली उरलाई पच्चड़ी के लिए सामग्री:

2 उबले हुए आलू, एक प्याज, धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिए, हरी मिर्च - 3, आधा कप इमली का पानी , नमक स्वाद अनुसार, मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच, गुड़ - 1 चम्मच, एक चम्मच सरसों का तेल

पचा पुली उरलाई पच्चड़ी कैसे बनाएं?

पहला स्टेप: सबसे पहले दो आलू को धोकर अच्छी तरह से उबालें। जब आलू उबल जाएं तब उसे अच्छी तरह से छील लें। छीलने के बाद आलू को अच्छी तरह से मसलें। इमली को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। जब इमली सॉफ्ट हो जाए, तो इसे हाथ से अच्छी तरह मसल कर गूदा निकाल लें। किसी छलनी से छानकर पानी निकाल ले और गूदे को अलग कर दे।

दूसरा स्टेप: अब मसले हुए आलू में एक प्याज को एकदम बारीक काटकर डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा कप इमली का पानी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। 

तीसरा स्टेप: अब, इसमें आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, 1 चम्मच गुड़ पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। 

चौथा स्टेप: आखिरी स्टेप में इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालें और फिर से मिलाएं। आपका पचा पुली उरलाई पच्चड़ी बनकर तैयार है। आखिर में हरी धनिया से गार्निश करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल