1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आंवला-मूली की ये चटपटी चटनी फीके खाने में तुरंत भर देगी स्वाद, पडोसी भी खाएंगे मांग मांगकर, नोट करें विधि

आंवला-मूली की ये चटपटी चटनी फीके खाने में तुरंत भर देगी स्वाद, पडोसी भी खाएंगे मांग मांगकर, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 10, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 07:51 pm IST

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आंवला और मूली की स्वाद से भरपूर सर्दियों की ये चटपटी चटनी की रेसिपी

 आंवला और मूली की चटनी - India TV Hindi
आंवला और मूली की चटनी Image Source : YOUTUBE - @RASHMIDEVARSHI

सर्दियों के मौसम में अपने आप को सेहतमन्द रखने के लिए लोग अक्सर आंवला का सेवन करते हैं। विटामिन सी से भरपूर आंवला से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और यह सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, यह पाचन सुधारता है, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। लेकिन ज़्यादातर लोगों का आंवला का स्वाद कड़वा लगता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए आंवला  की चटनी 'आंवला मूली कूचा' लेकर आए हैं। इस रेसिपी को मूली के साथ मिलाकर बनाया जाता है जो स्वाद में बेहद बेहद चटपटा लगता है। आंवला और मूली की इस चटनी को मसाले और अन्य सामग्री मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे चटनी, अचार या कूचे (एक तरह का मिश्रण) के रूप में बनाया जाता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आंवला मूली कूचा की स्वाद से भरपूर रेसिपी?

आंवला मूली कूचा के लिए सामग्री:

मुट्ठी भर ताज़ा हरा धनिया, 2 आंवले, बीज निकालकर दरदरा कटे हुए, मूली का 1 छोटा टुकड़ा-अगर उपलब्ध हो तो आप कुछ मुलायम मूली के पत्ते भी डाल सकते हैं, 1 देसी टमाटर , लहसुन की 5 कली, अदरक का 1 छोटा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं आंवला मूली कूचा की रेसिपी?

आंवला मूली कूचा की रेसिपी को बनाने के लिए सभी सामग्री को काट लें। सभी चीज़ों को एक मैनुअल या इलेक्ट्रिक चॉपर (ब्लेंडर में नहीं) में डालें। इस बात का ध्यान रहें कि ये दरदरा होना चाहिए, बारीक महीन पीसा हुआ नहीं। जब ये दरदरा पीस जाए तब आवश्यकतानुसार नमक डालें। आपका आंवला मूली कूचा तैयार है। आप इस चटनी को पराठों, दाल-चावल के साथ परोसें।

आंवला मूली कूचा खाने से मिलते हैं ये फायदे:

स्वाद बढ़ाने के अलावा, यह कूचा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। यह त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। हालांकि, अगर आपको सर्दी ज़ुकाम की समस्या है तो इसका सेवन न करें। आंवला और मूली दोनों की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में ठंडक बढ़ा सकती है। इनके एक साथ सेवन से जुकाम, साइनस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल