1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने चखा है सहजन के अचार का स्वाद? जानें इसमें कौन से मसाले पड़ते हैं?

क्या आपने चखा है सहजन के अचार का स्वाद? जानें इसमें कौन से मसाले पड़ते हैं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 01, 2026 06:23 am IST,  Updated : Jun 01, 2026 06:23 am IST

सहजन की फली से बना यह अचार न केवल पौष्टिक है, बल्कि स्वादिष्ट भी है। चलिए जानते हैं इसका अचार बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल होता है और इसे कैसे बनाएं?

सहजन का अचार - India TV Hindi
सहजन का अचार Image Source : YOUTUBE - @CHATTHA- MEETHA

अगर आप आम, नींबू या मिर्च के अचार से हटकर कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं, तो सहजन का अचार एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह अचार न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर, सहजनमें दूध से 3 गुना ज़्यादा कैल्शियम, केले से 3 गुना ज़्यादा पोटैशियम और पालक से 24 गुना ज़्यादा आयरन होता है। तो, आइए जानते हैं सहजन के अचार में कौन-कौन से मसाले डाले जाते हैं और इसे बनाने की आसान विधि।

सहजन का अचार बनाने के लिए कौन से मसाले चाहिए?

सहजन की फलियाँ, नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सिरका, सरसों का तेल, जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, कलौंजी, राई

सहजन का अचार बनाने के लिए सामग्री

500 ग्राम सहजन की फलियां, 2 बड़े चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा कप सिरका, 1 कप सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच जीरा, 2 बड़े चम्मच सौंफ, आधा कप साबुत धनिया, 1 बड़ा चम्मच कलौंजी, आधा कप राई

सहजन का अचार बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: सहजन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों का छिलका उतार लें और उन्हें 2 इंच के टुकड़ों में काट लें। अब सहजन को उबलते पानी में 4-5 मिनट तक पकाएँ और फिर पानी से निकाल लें।

  • दूसरा स्टेप: अब जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, कलौंजी और राई जैसे मसालों को अच्छी तरह से भून लें।मसालों को तब तक भूनें जब तक उनमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। मसालों को पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।

  • तीसरा स्टेप: अब उबली हुई सहजन की फलियों को एक बड़े कटोरे में डाल लें। इसमें ताज़ा पिसा हुआ मसाला, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर मिलाएं।

  • चौथा स्टेप:  सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सहजन के हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह से लिपट जाए। एक छोटे से तड़का पैन में सरसों का तेल तब तक गर्म करें जब तक उसमें से धुआँ न निकलने लगे। अब गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें।

  • पांचवां स्टेप: अब, गर्म तेल को अचार में डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और आनंद लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल