1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Makar Sankranti Recipe: इस मकर संक्रांति तिल के लड्डू से करें मुंह मीठा, बनाने में है बेहद आसान

Makar Sankranti Recipe: इस मकर संक्रांति तिल के लड्डू से करें मुंह मीठा, बनाने में है बेहद आसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2022 12:27 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 08:07 am IST

इस खास टेस्टी तिल के लड्डू के साथ अपने परिवार का मुंह मीठा करवाएं। आइए जानते हैं तिल के लड्डू बनाने की आसान सी रेसिपी।

sesame jaggery til gud laddu- India TV Hindi
sesame jaggery til gud laddu Image Source : INSTAGRAM/ BAYLEAFHINDI

Highlights

  • इस मकर संक्रांति के अवसर पर आज हम आपको तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी बताएंगे।
  • मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू खाने का विशेष महत्व है।

14 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस मौके पर लोग घर में तरह तरह के मीठे पकवान बनाते हैं। खासकर मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू खाने का विशेष महत्व है। ऐसे में इस मकर संक्रांति के अवसर पर आज हम आपको तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी बताएंगे। इस खास टेस्टी तिल के लड्डू के साथ अपने परिवार का मुंह मीठा करवाएं। आइए जानते हैं तिल के लड्डू बनाने की आसान सी रेसिपी।

Makar Sankranti 2022: कब है मकर संक्रांति? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पौराणिक कथाएं

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

सफेद तिल  2 कप 

तीन चौथाई कप- गुड़
देसी घी 1 बड़ा चम्मच 
इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
काजू  2 टेबल स्पून

तिल के लड्डू बनाने की विधि

  • तिल-गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिए। 
  • इसके बाद कड़ाही को मीडियम आंच पर रखें। 
  • जब कहाड़ी गरम हो जाए तो उसमें तिल को डालकर करीब 3 से 4 मिनट तक भूनते रहिए।  
  • जब तिल हल्के भूरे रंग के हो जाएं तो इन्हें एक बर्तन में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए। 
  • इसके बाद आप कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिए।  
  • अब इसमें गुड़ के टुकड़े डालिये और धीमी आंच पर गुड़ को पिघला लीजिए। 
  • जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें इलायची पाउडर, काजू और बादाम डालकर मिक्स कर दीजिए
  • इसके बाद भुने हुए तिल भी उसी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • तिल के लड्डू बनाने के लिए आपका गुड़ और तिल का मिश्रण तैयार है। 
  • अब गैस को बंद कर दें और इस मिश्रण को बर्तन में निकाल लें। 
  •  इस बात का ध्यान रखें कि आपको ये लड्डू गरम मिश्रण में ही बनाना है। लड्डू बनाने के लिए हाथ में घी लगाकर चिकना कीजिए।
  • अब एक चम्मच में मिश्रण लेकर उसे हाथ से गोल आकार के लड्डू बनाएं। सभी मिश्रण से इसी तरह से लड्डुओं को बनाएं। 
  • तिल गुड़ के लड्डू तैयार हैं। 
  • इन लडुड्ओं को थोड़ी देर के बाद आप कंटेनर में स्टोर करके कई दिनों के लिए रख सकते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल