1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिनटों में बना लें सूजी और आलू का टेस्टी नाश्ता, स्वाद में बर्गर भी फेल, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मिनटों में बना लें सूजी और आलू का टेस्टी नाश्ता, स्वाद में बर्गर भी फेल, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 23, 2026 07:43 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 07:43 am IST

Suji Potato Breakfast Recipe: नाश्ते में कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी खाने का मन है तो एक बार ये सूजी और आलू का नाश्ता आपको जरूर बनाकर खाना चाहिए। दिखने में बर्गर जैसे लगने वाले ये सूजी बॉल्स बहुत टेस्टी बनते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सूजी का नाश्ता- India TV Hindi
सूजी का नाश्ता Image Source : INDIA TV

सुबह नाश्ते में हेल्दी खाना चाहते हैं तो इसके लिए सूजी बॉल्स ट्राई कर सकते हैं। ये नाश्ता फटाफट बनकर तैयार हो जाता है और बिना फ्राई किए इसमें स्वाद भी भरपूर आता है। बच्चों को अगर ये नाश्ता बनाकर खिलाएंगे तो उन्हें बर्गर से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। इस नाश्ते को बनाना आसान है। आप इसे घर में मेहमान आने पर भी बनाकर खिला सकते हैं। सूजी बॉल्स की तरह तैयार की गई इस रेसिपी को आप एक बार जरूर ट्राई करें। फटाफट नोट कर लें सूजी और आलू के इस नाश्ते की रेसिपी।

सूजी और आलू का नाश्ता, रेसिपी

पहला स्टेप- नाश्ता बनाने के लिए एक पैन या कड़ाही में डेढ कप पानी डालें और उसे अच्छी तरह गर्म होने दें। पानी में 1 चम्मच नमक डालें। अब इसमें करीब 1 बड़ा कप सूजी डालें और अच्छी तरह डो के जैसा तैयार कर लें। सूजी को ढककर 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

दूसरा स्टेप- पैन में 2 चम्मच तेल डालें उसमें सरसों के दान और साबुत लाल मिर्च डाल दें। अब थोड़े करी पत्ता और थोड़े मूंगफली के दाने डाल दें। इसमें 1 चम्मच चना दाल डालकर हल्का रोस्ट करें और फिर इसमें 4 मीडियम साइड के उबले हुए आलू तोड़कर मिला दें। स्वादानुसार नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दें। अच्छी तरह मिक्स करें और मैशर की मदद से सारी चीजों को मैश कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें।

तीसरा स्टेप- अब सूजी को सेट करने से पहले उसमें 1 चम्मच ऑयल डालें और डो को अच्छी तरह गूंथकर नरम कर लें। अब इसमें से एक लोई लें और उसमें तैयार की गई आलू की फिलिंग भर दें। अब इसे गोल कचौरी जैसा करें और सारे बॉल्स ऐसे ही तैयार करके रख लें।

चौथा स्टेप- अब कड़ाही में पानी डालें और उसके ऊपर कोई छलनी रख दें। ऊपर से तैयार किए गए सूजी बॉल्स रखें और कवर करके 15 मिनट इन्हें मीडियम फ्लेम पर स्टीम होने तक पकाएं। अब इन्हें निकाल लें। एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें राई के दाने डालकर सूजी बॉल को रख दें। दोनों तरफ से पलटते हुए हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें। अब तैयार सूजी बॉल के ऊपर तिल डालें और इन्हें हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल