1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह ऑफिस के लिए हो रही देर तो झटपट बना लें अंडा ब्रेड, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार; जानें रेसिपी

सुबह ऑफिस के लिए हो रही देर तो झटपट बना लें अंडा ब्रेड, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार; जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 29, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 06:00 am IST

अंडा ब्रेड खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी, अंडा ब्रेड कैलोरी में कम होता है जो वजन को घटाने में मदद कर सकता है। घर पर अंडा ब्रेड बनाना काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह अंडा ब्रेड घर पर कैसे बनाएं।

Egg bread recipe- India TV Hindi
Egg bread recipe Image Source : SOCIAL

अक्सर सुबह के समय काम की अफरा तफरी मची होती है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता किये बिना घर से निकल जाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें सुबह के समय नाश्ता किए बिना घर से नहीं निकलना चाहिए। अगर आपके पास ज़्यादा समय नहीं है तो आप अंडा ब्रेड बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से भी अंडा ब्रेड आपके लिए एक सेतमन्द विकल्प हो सकता है। अंडा में कई तरह के विटामिन, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो आपकी सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। सुबह के समय अंडा खाने से न केवल आपकी हाड़ियाँ मजबूत होंगी बल्कि आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। अंडा ब्रेड खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी, अंडा ब्रेड कैलोरी में कम होता है जो वजन को घटाने में मदद कर सकता है। घर पर अंडा ब्रेड बनाना काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह अंडा ब्रेड घर पर कैसे बनाएं।

अंडा ब्रेड बनाने के लिए सामग्री

  1. 4 अंडा 
  2. 2 कटा हुआ प्याज 
  3. 2 चम्मच बटर 
  4. एक हरी मिर्च 
  5. आधा चम्मच ऑर्गैनों 
  6. 1 स्लाइस चीज़ 
  7. नमक स्वाद अनुसार 

अंडा ब्रेड बनाने की विधि 

अंडा ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले चार अंडों को फोड़कर एक बाउल में डालें। अब इसे सबसे पहले अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें फेटने के बाद अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज को मिलाएं। उसके बाद आप एक हरी मिर्च, आधा चम्मच ऑर्गैनों, नमक और हरी धनिया को भी मिलाएं। अब उन्हें फिर से फेटे। अब इस पेस्ट में ब्रेड को डीप कर दें।  डीप करने के बाद ब्रेड को पैन पर रखें। अब इसमें 2 चम्मच बटर मिक्स करें। साथ ही जो पेस्ट बाह गया ही उसे ऊपर से डाल दें। अब ब्रेड को दूसरे साइड पलटें। दोनों तरफ से ब्रेड को अच्छी तरह से सेकें। आपक अंडा ब्रेड तैयार है। इसे गरम गरम खाएं।

डिनर में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी तो ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर ओट्स डोसा, जानें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल