1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग दाल और चावल का चीला, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग दाल और चावल का चीला, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 09, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jun 09, 2026 07:04 am IST

​अगर आप भी सुबह के समय हेल्दी खाना चाहते हैं तो मूंग दाल और चावल का यह लाजवाब चीला रेसिपी बना सकते हैं। नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

मूंग दाल और चावल का चीला रेसिपी- India TV Hindi
मूंग दाल और चावल का चीला रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @SPICE & SOUL DIARIES

अगर आप अपने दिन की शुरुआत, हेल्दी करना चाहते हैं तो मूंग दाल और चावल का चीला बना बना सकते हैं। वैसे तो आप मूंग दाल का चीला खाए ही होंगे लेकिन जब इसे चावल के साथ मिलाकर बनाया जाता है तो यह क्रिस्पी और हल्का बनता है। साथ ही इसमें चावल डालने से प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन संयोजन मिलता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाए मूंग दाल और चावल का यह टेस्टी चीला रेसिपी?

मूंग दाल और चावल का चीला बनाने के लिए सामग्री 

एक कप मूंग, आधा कप पके हुए चावल, आठ से दस लहसुन की कलियां, एक इंच अदरक का टुकड़ा, नमक स्वाद अनुसार, आधा कप पनीर

मूंग दाल और चावल का चीला बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: मूंग दाल और चावल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले रात को ही मूंग दाल को भिगोकर रख लें।

  • दूसरा स्टेप: अब सुबह के समय मूंग दाल का पानी फेंकें और उसे मिक्सर जार में डालें। अब इसके साथ पका हुआ चावल अगर चावल पका हुआ नहीं है तो आप कच्चा चावल भी डाल सकते हैं। लेकिन सिर्फ एक या दो चम्मच ही डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब उसमे आठ से दस लहसुन की कलियां, एक इंच अदरक का टुकड़ा, नमक स्वाद अनुसार, आधा कप पनीर भी डालें और एकदम स्मूथ पीस लें।

  • चौथा स्टेप: अब अब एक बड़े बर्तन में बैटर को निकालें और इसमें स्वाद अनुसार नमक और इनो मिलाएं । अब इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।

  • पांचवां स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। पैन में हल्का तेल ग्रीस करें और और गोलाई में बैटर को डलकर अच्छी तरह से फैलाएं। मीडियम फ्लेम पर दोनों साइड से चीला पकाएं। आपका मूंग दाल और चावल का चीला बनकर तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ गरमगरम सर्वं करें। 

सुबह मूंग चीला खाने के फायदे

सुबह मूंग चीला खाने से पाचन बेहतर होता है और आप दिन भर ऊर्जावान बने रहते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से आपको फाइबर मिलता है जिससे मेटोलिज़्म बूस्ट होता है जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी होती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल