1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इडली बनाने के लिए बैटर नहीं है तो ब्रेड से बना लें स्पंजी Idli, नहीं होगा भिगोने का झंझट, आसान है रेसिपी

इडली बनाने के लिए बैटर नहीं है तो ब्रेड से बना लें स्पंजी Idli, नहीं होगा भिगोने का झंझट, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 28, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 06:00 am IST

नाश्ते में इडली खाने का मन है और घर में बैटर नहीं है और न ही दाल और चावल भिगोकर बैटर बनाने का समय है तो फटाफट सिर्फ ब्रेड से भी स्वादिष्ट और एकदम मुलायम इडली बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड इडली की रेसिपी भी बहुत आसान है।

ब्रेड इडली रेसिपी- India TV Hindi
ब्रेड इडली रेसिपी Image Source : INDIA TV

भारतीय घरों में तरह-तरह का नाश्ता बनाया और खाया जाता है। ज्यादातर लोग नाश्ते में लोग हेल्दी और कुछ कम तेल मसाले वाला खाना चाहते हैं। इसके लिए इडली एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो नाश्ते में इडली खाना पसंद होगा। बाजार से बैटर खरीदकर इडली बनाते हैं या दाल और चावल को भिगोकर पीसकर और फिर उसे फर्मेंट करके इडली बनाई जाती हैं। अगर आपको इतना झंझट करने का मन नहीं है तो सिर्फ ब्रेड से भी फटाफट इडली बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड से बनी इडली खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। एक बार ब्रेड इडली की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

ब्रेड इडली रेसिपी

  1. इसके लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें। आलू में बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर और हरा धनिया, नमक मिलाकर रख दें। अब एक कलछी लें और उसमें तड़का लगाने के लिए 1 चम्मच सरसों का तेल डालें, इसमें क्रश की हुई मूंगफली डालें, राई डालें और फिर करी पत्ता और फ्रेश नारियल डाल दें। अब गैस की फ्लेम बंद कर दें।

  2. अब ब्रेड की स्लाइस को किसी बड़ी कटोरी की मदद से गोल शेप में काट लें। अब जो आलू तैयार किया है उसे स्टफिंग की तरह ब्रेड पर लगा दें और उसको फैला दें। अब हाथ से दबाते हुए इसे गैस पर रखे तवे पर रख दें। तवे पर पहले थोड़ा घी या तेल लगा दें। इससे चिपकेगी नहीं और कलर भी अच्छा आएगा।

  3. अब आलू लगी साइड को ऊपर की ओर रखें और उस पर फेंटकर रखा ताजा दही लगा दें। दही को पूरे ब्रेड पर अच्छी तरह से फैला दें। अब इसे किसी लिड या प्लेट से कवर करके 7-8 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर पकाएं। प्लेट हटा कर चेक कर लें। देखेंगे कि इडली फूलकर तैयार हो चुकी है। 

  4. इडली को निकाल लें और जो तड़का तैयार किया है वो उसके ऊपर लगा दें। तैयार है एकदम ऑयल फ्री टेस्टी और स्वादिष्ट नाश्ता है आप इसको कभी भी खा सकते हैं। गरमा गरम ब्रेड इडली या ब्रेड इडली सैंडविच को चटनी के साथ खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल