1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Parsi New Year 2023: प्रकृति प्रेम का उत्सव है Navroz, हर घर में बनाए जाते हैं ये 4 पकवान

Parsi New Year 2023: प्रकृति प्रेम का उत्सव है Navroz, हर घर में बनाए जाते हैं ये 4 पकवान

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 16, 2023 10:15 am IST,  Updated : Aug 16, 2023 10:15 am IST

Parsi New Year 2023: पारसी नव वर्ष आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में आज के दिन पारसी समुदाय के लोग घरों को कुछ खास चीजों से सजाते हैं और स्पेशल पकवानों के साथ ये दिन मनाते हैं।

Parsi New Year 2023- India TV Hindi
Parsi New Year 2023 Image Source : SOCIAL

Parsi New Year 2023: आज  नवरोज़ (Navroz) है, यानी कि पारसी नव वर्ष का पहला दिन। आज के दिन पारसी समुदाय अपने घरों को रंगोलियों से सजाती है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए अग्नि में चन्दन की लकड़ी चढ़ाते हैं। इसके अलावा इस त्योहार में कुछ खास चीजों का महत्व रहा है। जैसे इस त्योहार में लोग तस्वीर, मोमबत्ती, कांच, सुगंधित अगरबत्ती, शक्कर, सिक्के जैसी पवित्र चीजें एक जगह पर रखते हैं और फिर प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा हर घर में आपको कुछ खास पकवान मिल जाएंगे। आइए, जानते हैं इन पकवानों के बारे में विस्तार से।

नवरोज त्योहार पर क्या खाते हैं-Navroz special dish in hindi

1. पात्रा नी मच्छी-Patra Ni Machhi 

पात्रा नी मच्छी पारसियों द्वारा खाया जाने वाला एक प्रामाणिक व्यंजन है। ये केले के पत्ते का उपयोग करके और इसमें लपेट कर बनाया जाता है। इसमें मछली को नारियल और हरी मिर्च की चटनी जैसी सामग्री के साथ पकाया जाता है। जैसे ही मछली ठीक से पक जाती है, मछली ऐसे ही परोस दिए जाती है।

Parsi pakwan
Image Source : SOCIALParsi pakwan

Haryali teej 2023: साड़ी, सैंडल से लेकर ज्वेलरी तक, हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए सबसे सस्ते हैं दिल्ली के ये बाजार

2. फरचास-Farchas 

फरचास में चिकन को तल कर बनाया जाता  है और इसे पारसी नाश्ते के रूप में खाते हैं। इस रेसिपी में, चिकन को पसंदीदा घोल में डुबोया जाता है और सुनहरा होने तक तला जाता है। नवरोज़ के दौरान, फरचास को स्टार्टर के रूप में लिया जाता है या करी के साथ मिलाकर खाया जाता। यह व्यंजन पारसी शादियों में भी काफी फेमस रहा है।

3. रावो-Ravo

रावो एक प्रकार की पारसी मिठाई है। इसे ज्यादातर नवरोज़ जैसे अवसरों पर परोसा जाता है। रावो मूल रूप से एक हलवा व्यंजन है और इसे दूध, अंडे और सूजी का उपयोग करके बनाया जाता है। कुछ लोग इसे बेहतर बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क या अतिरिक्त फ्लेवर का भी उपयोग करते हैं। इसमें कई सारे ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं। 

ब्रश करने के बाद कुल्ला करते समय पानी में मिला लें बस ये 1 चीज, दांतों के कीड़े और पीलेपन का होगा सफाया

4. सेवई-Sweet Seviyan

नवरोज़ के दौरान पारसियों में मीठी सेवइयां खाने की परंपरा रही है।  इसमें घी, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची को मिलाकर खूब पकाया जाता है। ये काफी टेस्टी सेवइ होती है। तो, नवरोज त्योहार पर आप भी अपने घरों में इन चीजों को खा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल