शाम को चाय के साथ कुछ चटपटा खाना हो तो आप ठेचा वड़ा पाव खा सकते हैं। ठेचा पाव खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसे हरी मिर्च के मसाले के साथ तैयार किया जाता है। ठेचा पाव को बनाना बहुत आसान है और आपको एकदम स्ट्रीट वाला स्वाद मिलेगा। बारिश के मौमस में जब कुछ तीखा और गर्म खाने का मन हो आप ठेचा पाव बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें ठेचा पाव की रेसिपी।
ठेचा पनीर की रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले 8-10 कम तीखी हरी मिर्च को मोटा-मोटा टुकड़ों में काट लें। 10-12 लहसुन की कली छील लें और काट लें। अब आधा कप मूंगफली को बारीक रोस्ट कर लें और मूंगफली के छिलके हटा दें। एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर इसे 2 मिनट के लिए भून लें। तेल में लहसुन डालें और इसे भी मिर्च के साथ भूनें।
दूसरा स्टेप- इसमें 1 चम्मच जीरा डालें और मोटा कटा हरा धनिया डाल दें। ऊपर से थोड़ा नमक और भुनी हुई मूंगफली डाल दें। सारी चीजों को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब पाव लें और उन्हें तवे पर हल्का सेंक लें। पाव में स्टफिंग के लिए 2 उबले हुए आलू कद्दूकस कर लें। इसमें 2 चम्मच पिसा हुआ ठेचा मसाला डालें।
तीसरा स्टेप- अब 2-3 चम्मच शिमला मिर्च , थोड़ा बारीक कटा टमाटर, प्याज डालें। ऊपर से चीज कद्दूकस करके डालें, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स डाल दें। तवे पर थोड़ा मक्खन डालें और उसमें तैयार की कई मूंगफली की चटनी डालें। हल्का भूनें और इसमें पाव को रगड़ते हुए लगाएं। अब बीच में आलू की स्टफिंग भरें और ऊपर नीचे मूंगफली वाला ठेचा मसाला लगाएं। वड़ा को सेंक लें और गर्मागरम सर्व करें।
चौथा स्टेप- एक बार इस तरह से वड़ा पाव बनाकर जरूर खाएं। इसका तीखा और चटपटा स्वाद आपके सारे टेस्ट बड्स खोल देगा। इस तरह वड़ा पाव का स्वाद सभी घर वालों को खूब पसंद आएगा। आप इसे सफर में ले जाने के लिए या शाम को चाय से खाने के लिए तैयार कर सकते हैं।