1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लौकी का इतना टेस्टी नाश्ता बन जाएगा किसी ने नहीं सोचा होगा, जानिए क्या है ये स्पेशल रेसिपी

लौकी का इतना टेस्टी नाश्ता बन जाएगा किसी ने नहीं सोचा होगा, जानिए क्या है ये स्पेशल रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 27, 2025 09:05 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 09:05 am IST

Lauki Breakfast Recipe: सब्जियों में लौकी को सबसे हेल्दी माना जाता है। लेकिन बच्चे अक्सर लौकी को देखकर मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको लौकी से बनने वाले एक स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं। जानिए लौकी का नाश्ता कैसे बनाएं।

लौकी का नाश्ता रेसिपी- India TV Hindi
लौकी का नाश्ता रेसिपी Image Source : SOCIAL

लौकी की सब्जी, लौकी की खीर या लौकी का हलवा तो आपने खाया होगा। लेकिन क्या कभी लौकी का नाश्ता चखा है। जी हां नाश्ते में लौकी से स्वादिष्ट रेसिपी बन सकती है। इसे लौकी का चीला या लौकी का उत्तपम भी कह सकते हैं। चावल और लौकी से ये नाश्ता तैयार होता है। एक बार आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। ये नाश्ता बहुत मुलायम और हेल्दी होता है। जानिए कैसे बनाते हैं लौकी का नाश्ता और क्या है रेसिपी।

लौकी का नाश्ता, जानें रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। अगर लौकी का सफेद वाला हिस्सा बहुत बीज वाला है तो उसे इस्तेमाल न करें। अब सारी लौकी को एक बाउल में डालें और इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और नमक डाल दें।

दूसरा स्टेप- नमक डालते ही लौकी और प्याज पानी छोड़ने लगेंगी। अब लौकी और प्याज को 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब मिक्सी के जार में करीब 2 उबले हुए आलू डालें। 1 कप चावल डालें जिन्हें आप 1 घंटे पहले पानी में भिगो दें। अब बैटर तैयार करने के लिए आपको पानी डालना होगा।

तीसरा स्टेप- इसके लिए लौकी और प्याज को अच्छी तरह से कसकर निचोड़ लें। इसमें जो पानी निकलेगा उसे मिक्सी में डाल दें। अब इसमें करीब 1 कप पानी और धीरे-धीरे बैटर को चलाते हुए डालें। मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें और बेटर स्मूद होना चाहिए।ट

चौथा स्टेप- बैटर में तड़का डालने के लिए पैन में 2 स्पून तेल डालें। इसमें हींग, साबुत लाल मिर्च, राई, जीरा और करी पत्ता डालें। इस तड़के को तैयार किए हुए बैटर में डाल दें। अब इसमें कद्दूकस की गई लौकी को फैलाकर डाल दें। स्वादानुसार नमक, थोड़ी दही, हरा धनिया और भुने हुए सफेद तिल डाल दें।

पांचवां स्टेप- बैटर को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर या ईनो डालें। अब पैन गर्म करें और उसको हल्का ग्रीस कर लें और बीच में 1 बड़ा चमचा भरकर बैटर डालें। आपको इसे फैलाना नहीं है ये गर्म होकर अपने आप चीला जैसी शेप में फैल जाएगा। 

छठवां स्टेप- मीडियम फ्लेम पर एक साइड से लौकी चीला को सिंकने दें और फिर आराम से पलट दें। लौकी और आलू डला होने की वजह से ये बहुत सॉफ्ट होता है और पलटने में ये टूट सकता है इसलिए ध्यान से पलटें। अब दूसरी तरह भी ऑयल लगाकर हल्का दबाते हुए सेंक लें।

तैयार है स्वादिष्ट लैकी का नाश्ता। आप इसे लौकी का चीला या लौकी का उत्तपम भी कह सकते हैं। इसे दही तड़का के साथ या किसी भी चटनी के साथ आप खा सकते हैं। लौकी का ये नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल