1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चुकंदर वाला गुलाबी उपमा, छाछ डालने से कई गुना बढ़ जाता है स्वाद, आसान है रेसिपी

चुकंदर वाला गुलाबी उपमा, छाछ डालने से कई गुना बढ़ जाता है स्वाद, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 17, 2026 07:59 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 07:59 am IST

नाश्ते के लिए उपमा हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। सब्जियों वाला उपमा तो आपने कई बार बनाकर खाया होगा, लेकिन एक बार चुकंदर वाला गुलाबी उपमा जरूर ट्राई करें। इसे छाछ के साथ तैयार किया जाता है। फटाफट नोट कर लें चुकंदर उपमा की रेसिपी।

चुकंदर उपमा रेसिपी- India TV Hindi
चुकंदर उपमा रेसिपी Image Source : INDIA TV

सूजी से बना उपमा खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में आसान है। उपमा में ढेर सारी सब्जियां डालकर बनाने से इसे वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जा सकता है। उपमा में करी पत्ता, मूंगफली और चना दाल का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। आपने नाश्ते में कई बार उपमा बनाकर खाया होगा, लेकिन आज हम आपको गुलाबी रंग का चुकंदर वाला उपमा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे छाछ और चुकंदर के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। हल्का स्वीट और खट्टा स्वाद इस उपमा को और भी मजेदार स्वाद वाला बना देता है। आइये जानते हैं चुकंदर उपमा की रेसिपी।

चुकंदर उपमा रेसिपी

पहला स्टेप- उपमा बनाने के लिए आपको प्लेन छाछ लेनी है। छाछ को मिक्सर जार में डालें और इसमें थोड़ा नमक और कटे हुए चुकंदर के टुकड़े डाल दें। मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लैंड करके इन्हें पीस लें। इसे एक बाउल में निकालें और बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं।

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में सूजी डालें और उसे हल्का भून लें। सूजी को भूनने के बाद निकाल लें। कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालें। अब इसमें राई, हींग, चना दाल, काजू, सूखी लाल मिर्च, बारीक कटी अदरक, बारीक कटी प्याज और करी पत्ता डालें। सारी चीजों को हल्का भूनें और फिर गैस की फ्लेम एकदम धीमी कर दें। 

तीसरा स्टेप- कड़ाही में तैयार किया चुकंदर वाला छाछ डाल दें। इसे मिलाएं और अब धीरे-धीरे इसमें भुनी सूजी डालते जाएं। अच्छी तरह से मीडियम लो फ्लेम पर इसे पकाएं। 1 चम्मच देसी घी और डालें और इसे उपमा जितना गाढ़ा होने तक पकाएं।

चौथा स्टेप- तैयार है एकदम स्वादिष्ट सूजी का उपमा जो कलर में सफेद नहीं गुलाबी बनता है। इसका स्वाद छाछ पड़ने से कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप भी उपमा खाने के शौकीन हैं तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इसमें चुकंदर का स्वाद उपमा को हल्की स्वीटनेस देगा और छाछ से खट्टापन आएगा।

बच्चों को ये कलरफुल उपमा काफी पसंद आएगा। घर में मेहमान आएं तो उन्हें भी ये रंगीन उपमा बनाकर खिला सकते हैं। उपमा को सब्जियों के साथ पकाने से ये वेट लॉस रेसिपी का भी हिस्सा बन सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल