1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर इन चीजों से तैयार करें प्रोटीन पाउडर, जिम सप्लीमेंट को कर देगा फेल, नोट करें रेसिपी

घर पर इन चीजों से तैयार करें प्रोटीन पाउडर, जिम सप्लीमेंट को कर देगा फेल, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 06, 2026 11:28 am IST,  Updated : Jun 06, 2026 11:28 am IST

जिम जाने वाले लोग प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर में मिलावट होती है जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आप घर की रसोई में रखी कुछ चीजों से प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं। जान लें प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका।

प्रोटीन पाउडर रेसिपी- India TV Hindi
प्रोटीन पाउडर रेसिपी Image Source : MAGNIFIC

आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सजग हो गए हैं। ऐसे में लोगों ने हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना शुरू कर दिया है। जिम जाने वाले लोग हों या फिर वेट लॉस करने वाले सभी लोग प्रोटीन इनटेक बढ़ा रहे हैं। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी भी है। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। ये सप्लीमेंट्स महंगे आते हैं जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल सप्लीमेंट्स बना सकते हैं। घर पर बनाया गया प्रोटीन पाउडर न केवल हेल्दी होता है बल्कि किफायती भी है। आप इस प्रोटीन पाउडर को बनाने के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम, मूंगफली, भुना चना, अलसी, ओट्स से तैयार होने वाला ये प्रोटीन पाउडर शरीर को जरूरी पोषण देता है। यहां जानें प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका। 

सामग्री

  • 1 कप भुना चना
  • 1 कप बादाम
  • 1 कप मूंगफली (भुनी हुई)
  • आधा कप ओट्स
  • 1/4 कप अलसी के बीज
  • 1/4 कप कद्दू के बीज
  • 2 चम्मच इलायची पाउडर

प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका

  1. प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, मूंगफली, ओट्स, अलसी और कद्दू के बीज को भून लें। 
  2. इसके बाद इन सभी सामग्री को ठंडा होने दें । जब ये ठंडा हो जाए तो इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
  3. पीसने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और फिर इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। 

प्रोटीन पाउडर के फायदे

मांसपेशियों के लिए जरूरी

जब आप वर्कआउट करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों के टिशूज़ में छोटे-छोटे डैमेज होते हैं। प्रोटीन पाउडर इन टिशूज़ को तेजी से ठीक करने और मांसपेशियों का साइज़ बढ़ाने में मदद करता है। 

वजन कंट्रोल करने में मददगार 
प्रोटीन पचाने में शरीर को थोड़ा ज़्यादा समय लगता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप कम खाते हैं और वजन घटता है। 

रिकवरी में मददगार 
भारी काम या कसरत के बाद शरीर में जो थकान और दर्द होता है, प्रोटीन पाउडर उसे कम करता है। यह मांसपेशियों की रिकवरी को तेज करता है, जिससे आपकी बॉडी रिलैक्स फील करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल