1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. राजस्थानी डूंगरी तड़का चटनी, सब्जी से कई गुना स्वादिष्ट और चटपटी, आसान है रेसिपी

राजस्थानी डूंगरी तड़का चटनी, सब्जी से कई गुना स्वादिष्ट और चटपटी, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 31, 2026 09:56 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 09:56 am IST

अगर किसी दिन सब्जी पसंद की नहीं बनी तो आप राजस्थानी डूंगरी तड़का चटनी बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही चटपटी और मजेदार बनती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। फटाफट नोट कर लें राजस्थानी तड़का चटनी की रेसिपी।

राजस्थानी डूंगरी चटनी रेसिपी- India TV Hindi
राजस्थानी डूंगरी चटनी रेसिपी Image Source : INDIA TV

वही रोज की सब्जियां लौकी, तोरई, भिंडी, कद्दू खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार ये राजस्थान की फेमस डूंगरी चटनी बनाकर खाएं। इसका स्वाद इतना तीखा, चटपटा और मजेदार होता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। घर में कोई सब्जी न बनी हो या फिर सब्जी का स्वाद पसंद नहीं आ रहा हो तो एक बार इस तरह से डूंगरी चटनी बनाकर खाएं। इसे आप रोटी, चावल या पराठा किसी के साथ भी खा सकते हैं। ये इतनी मजेदार बनती है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंग। इस चटनी को बनाने के लिए आपको न तो मिक्सी की जरूरत पड़ेगी न ही सिल पर घंटों पीसनी पड़ेगी। आप इसे सिर्फ काटकर बना सकते हैं। इसमें प्याज टमाटर का इस्तेमाल करता है, लेकिन अलग फ्लेवर के लिए भुनी मूंगफली के दाने डालकर इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा दिया जाता है। फटाफट नोट कर लें राजस्थानी डूंगरी तड़का चटनी की रेसिपी

राजस्थानी डूंगरी चटनी रेसिपी 

पहला स्टेप- चटनी बनाने के लिए आप 1 बड़ा प्याज छीलकर धो लें और अब प्याज को बारीक काट लें। एक टमाटर भी बारीक काटकर बाउल में डाल दें। इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें। अब 10-12 लहसुन की कली को अच्छी तरह से कूट लें। इसमें डालें 10-15 भुनी मूंगफली और लहसुन के साथ अच्छी तरह से इन्हें कूट लें। लहसुन और मूंगफली को प्याज टमाटर के साथ मिलाएं।

दूसरा स्टेप- इसमें मसाले डालें, तीखा लाल मिर्च का पाउडर, नमक और ऊपर से गर्म किया हुआ सरसों का तेल डालें। आप इसमें तेल अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं। हम करीब 2 चम्मच तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। चटनी में डाला गया तेल जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसे अच्छी तरह से हाथ से दबाते हुए मसल लें।

तीसरा स्टेप- तैयार है स्वादिष्ट डूंगरी तड़का चटनी, इसका स्वाद सब्जियों को भी फेल कर देगा। एक बार इस तरह चटनी बनाकर जरूर खाएं। इसका चटपटा स्वाद आपके मुंह में पानी ले आएगा। आप इसमें थोड़ा नींब का रस भी मिला सकते हैं। जिससे चटनी में थोड़ा खट्टापन आ जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल