1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रतन टाटा का पसंदीदा खाना हुआ करता था ये फूड, लिस्ट में शामिल इस चीज के दीवाने थे Tata

रतन टाटा का पसंदीदा खाना हुआ करता था ये फूड, लिस्ट में शामिल इस चीज के दीवाने थे Tata

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 10, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 06:05 pm IST

Ratan Tata Favorite Food List: रतन टाटा पारसी फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उन्हें खाने में पारसी कुजीन से लेकर बच्चों को पसंद आने वाली चॉकटेल तक कई चीजें पसंद थीं। इस एक खास चीज के दीवाने थे टाटा।

रतन टाटा को खाने में क्या पसंद था- India TV Hindi
रतन टाटा को खाने में क्या पसंद था Image Source : INSTAGRAM

रतन टाटा एक जिंदादिल इंसान थे। उन्हें खाने-पीने से लेकर घूमने फिरने तक का शौक था। विदेश से पढ़ाई करने वाले रतन टाटा को भारत के शुद्ध देसी व्यंजनों का भी बड़ा शौक था। भले ही उनका जन्म एक पारसी परिवार में हुआ हो, लेकिन उत्तर से लेकर दक्षिण तक के खाने के वो दीवाने थे। रतन टाटा को अपनी बहन के हाथ का बना खाना बहुत पंसद हुआ करता था। ये बात सच है कि बचपन में आपने जो चीजें खाई होती हैं उनका स्वाद आपको जीवनभर पसंद आता है। रतन टाटा के साथ भी वैसा ही था। उन्हें अपनी बहन के हाथ से बनी परंपरागत पारसी डिश धोपस, पातरा, साली बोटी खूब पसंद आती थीं।

पारसी खाने के शौकीन थे रतन टाटा

खाने पीने के शौकीन रतन टाटा को उनके शेफ परवेज के हाथ का बना पारसी कुजीन भी पसंद आता था। जिसने खट्टी मीठी मसूर दाल, जिसे लहसुन के साथ पकाया जाता है। मटन पुलाव दाल, नच रिच्ड बेस कस्टर्ड पसंद है जिसे अंडा, दूध और नट्स डालकर तैयार किया जाता है बहुत पसंद आती थीं।

रतन टाटा का कॉफी लव

इसके अलावा रतन टाटा कॉफी पीने के बहुत शौकीन थे। ब्लैक कॉफी को लेकर उनका प्यार जग जाहिर है। मीठे में रतन टाटा को चॉकलेट और ब्राउनी खाना पसंद हुआ करता था। उन्हें साउथ इंडियन खाना जिसमें इडली, सांभर, डोसा और उत्तपम भी खूब पसंद था। 

खिचड़ी के दीवाने थे रतन टाटा

रतन टाटा सेहत का भी बहुत ख्याल रखते थे। खाने में हल्की और आसानी से पच जाने वाली चीजों को वो डाइट में जरूर शामिल करते थे। हमारे और आपके घरों में बनने वाली खिचड़ी भी रतन टाटा को पसंद थी। दूसरी ओर उन्हें जापानी डिश सुशी भी खूब पसंद हुआ करती थी जिसे सब्जियों के साथ बनाया जाता है।

मुंबई की पावभाजी भी शौक से खाते थे टाटा

मुंबई की लॉकल पाव भाजी भी रतन टाटा को खूब पसंद थी। उनकी कई फोटोज भी सामने आ चुकी हैं जिसमें वो मुंबई के पावभाजी का स्वाद ले रहे हैं। घर का बना मटन पुलाव भी रतन टाटा बड़े शौक से खाते खे। रतन टाटा को नाश्ते में नाश्ते में पोहा और उपमा खाना खाना पसंद था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल