1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना आटा गूंथे ऐसे बनाएं आलू का पराठा, क्रिस्पी इतना कि हर बार इसी रेसिपी को करने लगेंगे ट्राई

बिना आटा गूंथे ऐसे बनाएं आलू का पराठा, क्रिस्पी इतना कि हर बार इसी रेसिपी को करने लगेंगे ट्राई

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 30, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 12:25 pm IST

क्या आप जानते हैं कि आप बिना आटा गूंथे भी आलू का पराठा बना सकते हैं? आइए इस इंटरेस्टिंग रेसिपी के बारे में जानते हैं। यकीन मानिए इस आलू के पराठे का टेस्ट भी आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।

बिना आटा गूंथे बनाएं आलू का पराठा- India TV Hindi
बिना आटा गूंथे बनाएं आलू का पराठा Image Source : SOCIAL

क्या आपने कभी आटे को गूंथे बिना आलू का पराठा बनाकर देखा है? भले ही ये बात आपको सुनने में अजीब लग रही हो, लेकिन इस तरीके को फॉलो कर आलू का पराठा बनाना बेहद आसान हो जाता है। आप इसे लिक्विड आलू पराठा कह सकते हैं। अगली बार आप भी जब आलू का पराठा बनाएंगे, तो इसी रेसिपी को फॉलो करके देखिएगा। यकीन मानिए इससे आपके आलू के पराठे झटपट बनकर तैयार हो जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे...

  • पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में एक कप गेहूं का आटा, थोड़ा सा नमक, हाफ स्पून हल्दी पाउडर और एक स्पून लाल मिर्च पाउडर निकाल लीजिए। 

  • दूसरा स्टेप- अब इसी कटोरे में एक स्पून साबुत धनिया, पिसी हुई पांच काली मिर्च, हाफ स्पून अजवाइन, हाफ स्पून जीरा और एक स्पून कसूरी मेथी भी एड कर लीजिए।

  • तीसरा स्टेप- इसके बाद इस कटोरे में एक स्पून चिली फ्लेक्स, चुटकी भर गरम मसाला, एक स्पून क्रश्ड लहसुन, एक चौथाई चम्मच हींग, दो कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल दीजिए।

  • चौथा स्टेप- अब एक बारीक कटा हुआ प्याज, 4 उबले हुए आलू और थोड़ा सा पानी एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को थिक बैटर बनाकर 5-10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।

  • पांचवां स्टेप- इसके बाद लगभग 30 मिनट तक भीगी हुई मूंग दाल का पेस्ट तैयार कर लीजिए। थिक बैटर में मूंग दाल के पेस्ट को मिला लीजिए।

  • छठा स्टेप- अब तवे पर थोड़ा सा घी डालकर इस बैटर को सभी तरफ से बराबर फैला लीजिए। जब पराठा नीचे से पकने लगे, तब इसे पलटकर मध्यम आंच पर दूसरी तरफ से भी पका लीजिए।

बिना आटा गूंथे आपका क्रिस्पी आलू का पराठा सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस रेसिपी को फॉलो कर अपने लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। क्रिस्पी आलू के पराठे को चाय के साथ सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठाया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल