1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिनटों में बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर लौकी का रायता, गर्मियों में सेहत के लिए साबित होगा वरदान

मिनटों में बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर लौकी का रायता, गर्मियों में सेहत के लिए साबित होगा वरदान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 04, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 08:17 pm IST

क्या आप भी खीरे का रायता या फिर बूंदी का रायता खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको लौकी का रायता बनाने के इस बेहद आसान तरीके को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

लौकी का रायता- India TV Hindi
लौकी का रायता Image Source : SOCIAL

गर्मियों में लोग अक्सर खाने के साथ रायता सर्व करते हैं। किसी को खीरे का रायता पसंद होता है, तो किसी को बूंदी का रायता खाना अच्छा लगता है। क्या आपने कभी लौकी का रायता खाया है? अगर नहीं, तो आपको इसकी रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौकी का रायता आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आप इस रायते को खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं।

पहला स्टेप- लौकी का रायता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको लौकी को कद्दूकस कर लेना है।

दूसरा स्टेप- इसके बाद लौकी को प्रेशर कुकर में डाल दीजिए और फिर इसमें आधी कटोरी पानी एड कर गैस ऑन कर दीजिए। जब एक से दो सीटी आ जाएं, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप- लौकी को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। अब आपको लौकी को अच्छी तरह से निचोड़ लेना है जिससे इसका सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।

चौथा स्टेप- अब आपको इस लौकी को छाछ/दही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद रायते में सारे मसाले एड कर दीजिए।

पांचवां स्टेप- रायते में भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- लौकी के रायते की गार्निशिंग के लिए आप धनिए के पत्ते या फिर पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब आप पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के रायते को टेस्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए इस रायते का स्वाद न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। इस बार गर्मियों के मौसम में खीरा-बूंदा का रायता नहीं, बल्कि झटपट बन जाने वाला लौकी का रायता जरूर ट्राई करके देखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल