1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों में पेट को ठंडक देता है सौंफ का शरबत, जानें बनाने का तरीका और कैसे करें स्टोर?

गर्मियों में पेट को ठंडक देता है सौंफ का शरबत, जानें बनाने का तरीका और कैसे करें स्टोर?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 11, 2024 11:57 pm IST,  Updated : May 11, 2024 11:57 pm IST

अगर अपने अभी तक सौंफ का शरबत नहीं बनाया है तो इस लेख में बताये गए टिप्स को फॉलो कर आप इस ड्रिंक की रेसिपी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये शरबत?

सौंफ का शरबत- India TV Hindi
सौंफ का शरबत Image Source : SOCIAL

गर्मियों के मौसम में अपनी बॉडी को हाइड्रटेड रखने के लिए हम ऐसे चीजों का सेवन करें जो हमारे शरीर में पानी की कमी होने दे। साथ ही शरीर और पेट में ठंडक बनाए रखे। बॉडी को ठंडा रखने के लिए लोग गन्ने का रस, नींबू पानी और सत्तू का शरबत बनाकर पीते हैं। लेकिन इसके अलावा आप अपनी बॉडी को ठंडा रखने के लिए सौंफ का शरबत भी बना सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है। साथ ही सौंफ का सेव करने से आपकी डाइजेशन भी दुरुस्त होती है। इसका सेवन आपके पेट के लिए बेहतरीन है साथ ही सौंफ का शरबत शरीर को ठंडा रखने में बेहद मददगार होता है। सौंफ का शरबत बनाना बेहद आसान होता है। आपने अगर अब तक घर पर सौंफ का शरबत ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी से इसे आसानी से बना सकते हैं।

सौंफ का शरबत बनाने के लिए सामग्री

सौंफ – 1/2 कप, नींबू रस – 2 टी स्पून, काला नमक – 1 टी स्पून, चीनीस्वादानुसार, ग्रीन फू़ड कलर –  चुटकी भर, आइस क्यूब्स – 8-10, नमकस्वादानुसार

सौंफ का शरबत बनाने की विधि:

सौंफ का शरबत बनाने के लिए पहले सौंफ को अच्छे से धोएं। इसके बाद सौंफ को 2 घंटे तक पानी में भिगोएं। 2 घंटे बाद सौंफ पानी से निकालकर मिक्सर जार में डाल दें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी, काला नमक और पानी डालकर अच्छी तरह एकदम बारीकी से ग्राइंड करें।अ ब सौंफ के शरबत को एक बर्तन में सूती के कपड़े रखकर छान लें और बचे हुए सौंफ को एक बार फिर मिक्सर जार में डालकर ग्राइंड करें। और फिर से छान लें। इस प्रक्रिया को अपनाने से सौंफ में मौजूद ज्यादातर रस शरबत में जाएगा। अब इसके बाद सौंफ के शरबत में एक चुटकी ग्रीन फू़ड का कलर डालें। कलर डालने से शरबत का कलर दिखने में और भी अच्छा लगता है। अब इसके बाद शरबत में 2 चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से उसे मिलाएं। अब गिलास में सौंफ का शरबत डालकर उसमें आइस क्यूब्स भी डालें। अब इस शरबत को आप सर्व करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल