1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भिंडी की सब्जी की जगह ट्राई करें 'भिंडी की चटपटी चटनी', बेहद आसान है रेसिपी

भिंडी की सब्जी की जगह ट्राई करें 'भिंडी की चटपटी चटनी', बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2024 09:51 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 09:51 am IST

क्या आप भी भिंडी की सब्जी खा-खाकर बोर हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको भिंडी की चटनी की इस आसान रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

भिंडी की चटनी- India TV Hindi
भिंडी की चटनी Image Source : FREEPIK

क्या आपने भी कभी भिंडी की चटनी ट्राई नहीं की है? दरअसल, कर्नाटक में भिंडी की चटनी को चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। दक्षिण भारत में भिंडी की चटनी को पचड़ी कहा जाता है। आपको भी एक बार भिंडी की सब्जी की जगह जल्दी बन जाने वाली भिंडी की चटनी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।  

  • पहला स्टेप- भिंडी की चटनी बनाने के लिए आपको 250 ग्राम भिंडी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको भिंडी को धोकर अच्छी तरह से सुखा लेना है। ध्यान रखें कि भिंडी बिल्कुल भी गीली न रह जाए।

  • दूसरा स्टेप- अब आपको भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। भिंडी को काटकर अलग रख दें और फिर एक कड़ाही में तेल को गर्म होने के लिए रख दें।

  • तीसरा स्टेप- गर्म तेल में हाफ स्पून मेथीदाना, डेढ़ स्पून जीरा, 2 स्पून साबुत धनिया और चुटकी भर हींग डालकर तड़का लगा लीजिए।

  • चौथा स्टेप- तड़के के भुनने के बाद आपको इसमें कटी हुई भिंडी एड करनी है। आपको भिंडी को तब तक पकाना है, जब तक भिंडी क्रिस्पी न हो जाए।

  • पांचवां स्टेप- अब एक पैन में तेल डालकर 6 साबुत लाल मिर्च (बीज निकले हुए) को भी क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह से भूनकर एक कंटेनर में निकाल लें।

  • छठा स्टेप- अब चटनी के स्वाद को कई गुना बढ़ाने वाले इस तड़के को बनाने के लिए 8 लहसुन की कलियां, करी पत्ता, राई को गर्म तेल वाले पैन में डालकर भून लीजिए। इस तड़के में कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और फिर इनके सॉफ्ट होने तक कुक कीजिए।

  • सातवां स्टेप- आप इस पैन में हल्दी और नमक भी एड कर लीजिए। इन सभी चीजों को हल्का ठंडा होने दें और फिर इन्हें मिक्सर में पीस लीजिए। ध्यान रहे कि आपको मिक्सचर को ज्यादा बारीक नहीं पीसना है।

अब आपकी भिंडी की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस चटनी को चावल के साथ सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल