बारिश के मौसम में गर्मागरम और कुछ तला भुना खाने का मन करता है। ऐसे में आप आलू, सूजी और आटे से बना ये स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं। बच्चों को टिफिन में भी ये नाश्ता बनाकर दे सकते हैं। इसका स्वाद इतना टेस्टी लगता है कि आप एक-दो खाकर रुकने वाले नहीं है। पूरी और कचौड़ी का ये मिला जुला स्वाद सभी को खूब पसंद आएगा। घर में मेहमान आने वाले हों या कभी शाम को चाय के साथ कुछ मजेदार खाने का मन हो तो आप ये नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ जाता है। सफर में ले जाने के लिए भी आप इसे बनाकर रख सकते हैं। खासबात ये है कि इसके साथ आपको सब्जी बनाने की भी जरूरत नहीं होगी। आप इसे ऐसे ही अचार या चटनी के साथ खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
आलू, सूजी और आटे से तैयार करें नाश्ता
पहला स्टेप- आपको 1 कप सूजी लेनी है। सूजी में करीब डेढ कप गर्म पानी डाल दें। अब चम्मच से सूजी को पानी में मिक्स करके 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। सूजी फूल जाएगी और पानी कम होकर ये आटे जैसी हो जाएगी।
दूसरा स्टेप- अब इसमें 1 कद्दूकस किया आलू डालें। थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। 1 चम्मच अदरक कसकर डाल दें। थोड़ी कुटी लाल मिर्च डालें, थोड़ी अजवाइ, कलर के लिए हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
तीसरा स्टेप- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हाथ से इसे आटा लगाने की तरह मैश करते हुए डो जैसा तैयार करना है। अब इसमें 1 कप आटा थोड़ा-थोड़ा करके मिक्स कर दें। आपको अच्छा नरम डो बनाकर तैयार करना है।
चौथा स्टेप- अब आटे से लोई तोड़ लें और पूरी जैसी बेलकर तैयार कर लें। सारी पूरियां ऐसे ही बनाकर तैयार करते जाएं। कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इन्हें मीडियम लो फ्लेम पर फ्राई कर लें। इसका स्वाद कचौड़ी से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। चाय के साथ भी ये पूरियां खाने में बहुत अच्छी लगेती हैं। नाश्ते में बच्चों के टिफिन में ये पूरियां बनाकर दे सकते हैं। चटनी और अचार के साथ भी इसे खाएंगे तो मजा आ जाएगा।
|
खीरा की सब्जी कैसे बनाते हैं, एकदम भुना हुआ स्वाद आएगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी हरी मिर्च और कच्चे आम का इंस्टेंट अचार, बढ़ा देगा खाने का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी |