1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिक्स ड्राईफ्रूट की ये रेसिपी सर्दियों के लिए है परफेक्ट, डायबिटीज में भी कर सकते हैं सेवन, जानें बनाने और स्टोर करने का तरीका

मिक्स ड्राईफ्रूट की ये रेसिपी सर्दियों के लिए है परफेक्ट, डायबिटीज में भी कर सकते हैं सेवन, जानें बनाने और स्टोर करने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 19, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 04:50 pm IST

अगर आप सर्दियों में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो हेल्दी भी रहना चाहते हैं तो यह मिक्स ड्राईफ्रूट की टेस्टी रेसिपी हम आपके लिए लेकर आए हैं

मिक्स ड्राईफ्रूट- India TV Hindi
मिक्स ड्राईफ्रूट Image Source : YOUTUBE @THECLASSYFOODOPHILE/ FREEPIK

सर्दियों में शरीर को गरम और एक्टिव रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन कुछ ड्राई फ्रूट को शामिल करें। अक्सर हम हम इनको खाना भूल जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए मिक्स ड्राईफ्रूट की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप आसानी से शाम के समय स्नैक्स टाइम में खा सकते हैं। इससे आप अनहेल्दी खाने से भी बचे रहेंगे और आपके शरीर को कई फायदे भी मिलेंगे। इस कम कार्ब वाले, हाई-फाइबर और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले स्नैक्स का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं ?

मिक्स ड्राई फ्रूट के लिए सामग्री:

दो कप मखाना, एक कप बादाम, एक कप काजू, एक कप अखरोट, एक कप पिस्ता, एक कप कद्दू के बीज और एक कप किशमिश, तीन चम्मच लाला मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 5 से 6 चम्मच मैगी मसाला, स्वाद अनुसार नमक

मिक्स ड्राई फ्रूटकी रेसिपी कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: मिक्स ड्राईफूट, बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। जब पैन गरम हो जाए तब उसमें दो चम्मच घी डालें और मखाना को अच्छी तरह से भून लें।

  • दूसरा स्टेप: एक के बाद एक सभी ड्राईफूट को अच्छी तरह से भून कर दूसरे बतर्न में रखते जाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब, अगले स्टेप में उसी पैन में तीन चम्मच घी डालें और उसमें तीन चम्मच लाला मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 5 से 6 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें अआधा गिलास पानी डालें और मसालों को छी तरह से मिलाए 

  • चौथा स्टेप: जब ये गाढ़ा हो जाए तब, उसमें सभी ड्राइफ्रूट्स को डालें और अच्छी तरह से आपस में इन्हें मिलाएँ। आपका मिक्स ड्राईफूट स्नैक्स रेसिपी बनकर तैयार है। अब, इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। इस तरह आप इसका सेवन एक महीने तक कर सकते हैं। 

मिक्स ड्राई फ्रूट खाने के फायदे

मिक्स ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे हैं, जिनमें पोषक तत्वों की पूर्ति, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, पाचन और वजन प्रबंधन में सहायता, और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना शामिल है। ये विटामिन, खनिज, प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल