1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन का चीला मुलायम बनाने के लिए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, मुंह में रखते ही घुल जाएगा, घंटों रखने पर भी कड़ा नहीं होगा

बेसन का चीला मुलायम बनाने के लिए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, मुंह में रखते ही घुल जाएगा, घंटों रखने पर भी कड़ा नहीं होगा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 03, 2025 09:20 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 09:21 am IST

Soft Besan Ka Chilla: बेसन का चीला खाने में जितना टेस्टी लगता है उससे कहीं ज्यादा हेल्दी होता है। नाश्ते में बेसन का चीला बनाकर खाएं और बच्चों को टिफिन में पैक करके दें। जानिए बेसन के चीला को एकदम मुलायम कैसे बनाते हैं?

बेसन का चीला मुलायम कैसे बनाएं- India TV Hindi
बेसन का चीला मुलायम कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

नाश्ते में खाने के लिए बेसन का चीला हेल्दी ऑप्शन है। बहुत कम तेल में बेसन का स्वादिष्ट चीला बनकर तैयार हो जाता है। बेसन के चीला को बच्चे और बड़े बुजुर्ग भी बड़े स्वाद से खाते हैं। आप बच्चों के स्कूल टिफिन में भी बेसन का चीला दे सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि बेसन का चीला रखने पर कड़ा हो जाता है। इसके लिए आप बेसन को घोलते वक्त एक खास चीज मिला दें। आपको बेसन के चीला का घोल तैयार करते वक्त उसमें 1 चम्मच दही मिलाना है। इससे बेसन का चीला घंटों रखने पर भी कड़ा नहीं होगा और बच्चे इसे स्वाद से खाएंगे। जानिए कैसे बनाते हैं एकदम मुलायम, नरम और सॉफ्ट बेसन का चीला?

बेसन के चीला को मुलायम कैसे बनाएं?

  • बेसन के चीला को मुलायम बनाने के लिए आपको घोल तैयार करते वक्त कुछ खास चीजों का ख्याल रखना होगा। जिसमें सबसे अहम है बेसन का घोल तैयार करना। जिससे चीला मुलायम और कड़ा बन सकता है।

  • चीला मुलायम बनाने के लिए बेसन को कुछ देर पहले घोलकर रख दें। बेसन को करीब 1 घंटे पहले घोलकर रख दें। इसके अलावा बेसन में घोलते वक्त 1 चम्मच दही मिला लें। हां दही ताजा होना चाहिए इसके अलावा एक टी स्पून खाने वाला तेल भी मिक्स कर लें। 

  • हालांकि तेल और दही की ये मात्रा करीब 10 चीला बनाते वक्त रखें। अगर आप 2-4 चीला बना रहे हैं तो मात्रा उसी हिसाब से कम रखें। अब सारे मसाले जैसे नमक, मिर्च, हल्दी, हरा धनिया, अजवाइन, जीरा और हींग स्वादानुसार मिला लें।

  • सारी चीजों को बेसन में पानी डालकर फेंटकर स्मूद घोल तैयार कर लें। आप इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च भी मिला सकते हैं। घोल ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। अब इसे सेट होने के लिए रख दें। 10–15 मिनट के बाद बीच में 2–3 बार फेंट लें।

  • अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का ऑयल लगाएं। अब 1 बड़ा चमचा बेसन का घोल लें और तवे पर फैल दें। ध्यान रखें चीला बहुत पतला नहीं होना चाहिए। चीला को पलट कर दोनों साइड से अच्छी तरह से सेंक लें। ये चीला काफी देर रखने के बाद भी मुलायम बना रहेगा।

  • बच्चों को टिफिन में बेसन का नरम चीला पैक करके दें। आप इसे हरी चटनी या सॉस से खा सकते हैं। चीला को चाय के साथ भी ट्राई कर सकते हैं। नाश्ते की जगह स्नैक्स में भी चीला खा सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल