1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बस 1 समोसा बना सकता है आपको 3 गंभीर बीमारियों का शिकार, अगली बार खाने से पहले सौ बार सोचें

बस 1 समोसा बना सकता है आपको 3 गंभीर बीमारियों का शिकार, अगली बार खाने से पहले सौ बार सोचें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 07, 2023 04:38 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 04:38 pm IST

समोसा खाने के नुकसान: 1 समोसे में औसतन 231 कैलोरी होती है। जिसमें कि फैट, कार्ब और ट्राइग्लिसराइड की भी अच्छी मात्रा होती है। तो, जानते हैं ये आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है।

samosa_health_sideeffects- India TV Hindi
samosa_health_sideeffects Image Source : FREEPIK

समोसा खाने के नुकसान: समोसा खाने में जितना टेस्टी लगता है, शरीर के लिए उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, ऐसा इसलिए कि समोसे (What happens if I eat samosa everyday in hindi) में दो ऐसी चीजें पाई जाती है जो कि सेहत के लिहाज से बहुत ही खराब है। पहला, समोसे में मैदा होता है जो कि शुगर स्पाइक बढ़ाने का काम कर सकता है। दूसरा इसका आलू सिंपल कार्ब वाला होता है जो कि आसानी से पचता है और क्रेविंग व मोटापा बढ़ाता है। इसके अलावा ये डीप फ्राइड फूड है जो कि शरीर में सूजन बढ़ा सकता है और पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा भी सेहत के लिए समोसा खाने के कई नुकसान हैं, आइए जानते हैं।

बस 1 समोसा बना सकता है आपको 3 गंभीर बीमारियों का शिकार-Samosa is good for health or not in hindi

1. ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाता है समोसा-Samosa may damage blood vessels

अगर आपके ब्लड वेसेल्स हेल्दी नहीं होंगे तो इसका नुकसान आपके दिल को उठाना पड़ सकता है। जब आप समोसा खाते हैं तो इसका बैड फैट, बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड आपके ब्लड वेसेल्स से जा कर चिपक जाते हैं। ये खून के प्रवाह को प्रभावित करता है और दिल पर प्रेशर पड़ता है। इससे हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

ऊंटनी का दूध पीने मात्र से दूर रहती हैं ये 4 बीमारियां, जानिए एक लीटर की कितनी है कीमत?

2. हार्मोनल हेल्थ बिगाड़ता है-Disturb Hormonal Health

1 समोसा खाने के बाद आपको एक और समोसा खाने का दिल कर सकता है। साथ ही आपको मीठी चीजों को भी खाने की क्रेविंग हो सकती है। दरअसल, ये शरीर में इमोशनल इटिंग और क्रेविंग को बढ़ावा देती है। इससे आपका हार्मोनल हेल्थ बिगड़ सकता है। 

samosa_side_effects
Image Source : FREEPIKsamosa_side_effects

Propose day 2023: सामने से नहीं है प्रपोज करने की हिम्मत तो अपनाएं ये 3 तरीके, 'हां' में ही आएगा जवाब

3. डायबिटीज और हाई बीपी का कारण-Diabetes and hypertension

डायबिटीज और हाई बीपी जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां, समोसा खाने की वजह से तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, समोसा आपके मेटाबोलिक फंक्शन को डिस्टर्ब करता है। यानी कि ये आपके पेट के मेटाबोलिज्म से लेकर शुगर मेटाबोलिज्म तक कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे डायबिटीज और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल