1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या होता है लज़ानिया और ये कहां की डिश है, इस रेसिपी से घर में बनाएंगे तो रेस्टोरेंट्स भी हो जाएंगे फेल

क्या होता है लज़ानिया और ये कहां की डिश है, इस रेसिपी से घर में बनाएंगे तो रेस्टोरेंट्स भी हो जाएंगे फेल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 28, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 03:00 pm IST

What Is Lasagna And Recipe: रेस्टोरेंट्स में आपने लज़ानिया का नाम तो सुना ही होगा। चीज, क्रीम और व्हाइट सॉस से तैयार लज़ानिया खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। जान लें वेजिटेबल लज़ानिया की रेसिपी।

vegetable lasagna- India TV Hindi
लज़ानिया Image Source : FREEPIK

होटल और रेस्टोरेंट में आपने लज़ानिया डिश का नाम तो सुना ही होगा। अगर आप इटेलियन फूड लवर हैं तो आपने मेनू में लज़ानिया का नाम जरूर पढ़ा होगा। लज़ानिया खाने में बहु ही टेस्टी होता है। इसमें चीज की लेयर्स, टोमैटो सॉस, व्हाइट सॉस और तरह तरह की रंग बिरंगी सब्जियां डालकर बनाया जाता है। क्रीम से गार्निश करके लज़ानिया को बेक करते हैं। लज़ानिया में आपको अलग-अलग कई फ्लेवर्स भी मिल जाएंगे। आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। अगर आपको इटेलियन खाना पसंद है तो लज़ानिया का स्वाद भी खूब पसंद आएगा। जानिए लज़ानिया कहां की डिश है और वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की आसान रेसिपी क्या है।

क्या होता है लज़ानिया 

लज़ानिया को आप पास्ता, सेंडविच या किसी भी स्टाइल में बना सकते हैं। इसमें जो चीज सबसे खास होती है वो है इसमें पड़ने वाली सॉस और क्रीम। लज़ानिया में कई तरह की सॉस और क्रीम के साथ लेयर्स बनाकर बेक किया जाता है। खासतौर से व्हाइट सॉस, टोमैटो सॉस, क्रीम और कई तरह की इटेलियन सॉस का इस्तेमाल किया जाता है।

लज़ानिया कहां की डिश है? 

दुनियाभर में लोग लज़ानिया का स्वाद ले रहे हैं, लेकिन मूल रूप से ये एक इटेलियन डिश है। जो लोगों के बीच काफी फेमस है। भारत में किसी भी इटेलियन रेस्टोरेंट्स में आपको लज़ानिया मिल जाएगा।

वेज लज़ानिया के लिए सामग्री

  • लज़ानिया को बेक करने के लिए 350 फेहरेनहाइट-180 सैल्सियस ओवन का टैंपरेचर होना चाहिए।
  • अपनी पसंद की कोई भी 500 ग्राम पकी हुई सब्जियां आपको चाहिए।
  • करीब 2 कप टमाटर की प्यूरी, 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और 1 टेबल स्पून चीनी।
  • लज़ानिया में डालने के लिए 1 टेबल स्पून लाल मिर्च, ऑरिगानो और 2 टेबल स्पून बेज़िल मिक्स चाहिए।
  • 1 स्पून ऑलिव ऑयल, थोड़ा बटर, 1 कप मैदा, 3 कप दूध और लज़ानिया शीट की जरूरत होगी।
  • 1 कप मोज़ारिला या चेद्दार चीज़ और 8 इंच का चकोर ओव प्रूफ डिश जो तेल लगा होना चाहिए।

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले ऑलिव ऑयल को गर्म करके उसमें लहसुन को भून लें। 
  • ऑलिव ऑयल में टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, लाल मिर्च, ऑरिगेनो और बेज़िल मिक्स करें।
  • एक पैन में बटर डालें और मैदा डालकर हल्का भून लें। चलाते हुए दूध मिक्स करें और हल्की फ्लेम पर उबाल आने तक पकाएं।
  • लज़ानिया तैयार करने के लिए सारी सब्जियों को मिला कर 1 ½ कप टोमैटो सॉस और 2 कप व्हाइट सॉस मिक्स करें।
  • अब बारी है इसे बेक करने की तो डिश पर टोमैटो प्यूरी डालें और लज़ानिया स्ट्रिप रखें।
  • सारी सब्जियों की एक लेयर बिछा दें और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें।
  • आपको ऐसी 5 लेयर तैयार करनी है और सबसे ऊपर वाली लेयर पर व्हाइट सॉस और टोमैटो सॉस डालनी है।
  • इसके ऊपर चीज डालें और ओवन में आधा घंटे के लिए बेक करने के लिए रख दें।
  • तैयार है चुका है क्रीमी, चीजी और वेजिटेबल लज़ानिया, जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

सर्दियों में खाई जाने वाली सबसे टेस्टी और हेल्दी स्वीट डिश, गुड़ और खजूर से बनाएं रसमलाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल