देशभर 4 मार्च में रंगों का त्यौहार होली मनाया जाएगा। यह त्यौहार सिर्फ रंग, गुलाल और पिचकारी तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस त्योहार में बनने वाली मिठाइयों की भी अपनी खास अहमियत है। होली आते ही घरों में में सबसे पहले जिस पकवान की खुशबू फैलती है, वह है खस्ता और मीठी मीठी गुजिया। मावा, सूजी, मेवे और नारियल से भरी गुजिया का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। लेकिन, गुजिया बनाते समय अगर उसके सामग्री या आटे का ध्यान न रखें तो वह स्वाद नहीं आता जो हलवाई की दुकानों पर मिलता है। अगर, आप भी स्वाद से भरपूर हलवाई स्टाइल में गुजिया बनाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं इसके लिए कौन सा आटा बेस्ट होगा और एक किलो गुजिया बनाने में कितनी सामग्री का इस्तेमाल करना होता है?
गुजिया के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है?
बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम गुजिया बनाने के लिए सबसे बेहतरी आटा मैदे का माना जाता है। इससे गुजिया की परत कुरकुरी और मुलायम बनती है। इसे और भी खस्ता बनाने के लिए आप 80% मैदा + 20% सूजी मिलाकर भी बना सकते हैं, इससे परत और खस्ता होगी। हेल्दी ऑप्शन के लिए गेहूं के आटे से भी गुजिया बनती है लेकिन इससे बनावट थोड़ी सख्त हो सकती है। इसलिए, गुजिया बनाने के लिए मैदा और थोड़ी सूजी का विकल्प सबसे बेहतर है।
बाहरी परत (कवर) के लिए: मैदा – 500 ग्राम , घी (मोयन के लिए) – 100 ग्राम , पानी – गूंधने के लिए (लगभग 200–250 ml)
भरावन (स्टफिंग) के लिए: मावा 400 ग्राम , पिसी चीनी – 250 ग्राम , कद्दूकस किया नारियल – 100 ग्राम, बारीक कटे काजू-बादाम 50–70 ग्राम, किशमिश 2–3 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच, सूजी – 2 बड़े चम्मच (हल्की भुनी हुई)
तलने के लिए: घी या तेल लगभग - 700–800 ml (डीप फ्राई के लिए)
अच्छा गुजिया बनने के लिए मोयन सही मात्रा में डालें। आटा मुट्ठी में दबाने पर बंधना चाहिए। आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा मुलायम न गूंधें। मध्यम आंच पर तलें ताकि गुजिया अच्छी तरह खस्ता बने।
संपादक की पसंद