1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करेले की ऐसी सब्जी पहले नहीं चखी होगी, निकल जाता है सारा कड़वापन, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

करेले की ऐसी सब्जी पहले नहीं चखी होगी, निकल जाता है सारा कड़वापन, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 23, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 02:49 pm IST

Karela Recipe: करेले की सब्जी को कई तरह से बनाया जाता है। एक बार आप इस तरह करेला बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें शेफ की बताई रेसिपी।

करेले की सब्जी की आसान रेसिपी- India TV Hindi
करेले की सब्जी की आसान रेसिपी Image Source : INDIA TV

करेला के फायदे जानकर खाने का मन करता है लेकिन कड़वा स्वाद पसंद नहीं आता। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको करेले की ऐसी सब्जी बनाना बता रहे हैं जो मसालेदार बनेगी और इसका सारा कड़वापन दूर हो जाएगा। इस तरह करेला बनाकर खाएंगे तो सब्जी जरा भी कड़वी नहीं लगेगी। आप इसे दाल- चावल के साथ या रोटी पराठे के साथ इंजॉय कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें करेले की सब्जी की रेसिपी। 

करेले की सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- सब्जी बनाने के लिए आपको एकदम ताजा और कड़े करेले लेने हैं। करेला को तोड़कर देख लें अगर आसानी से टूट रहा है तो समझ लें करेला कच्चा है और सब्जी बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। अब करेला का धो लें और गोल-गोल चिप्स जैसी शेप में काट लें। अगर बीज सख्त हैं, काले हैं या लाल हैं तो निकाल दें। कच्चे बीज सब्जी में अच्छा स्वाद लाते हैं।

दूसरा स्टेप- कड़वापन कम करने के लिए कच्चा आम लें और उसे छीलकर लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें। इससे करेले की सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अब एक कड़ाही लें और उसमें सरसों का तेल डालकर कटे हुए करेले को शैलो फ्राई कर लें। करेला का चलाते रहें और इसे तेज गैस पर भूनते रहें। इससे करेला की कड़वाहट कम हो जाएगी। आपको करीब 10-12 मिनट करेला को पकाना है।

तीसरा स्टेप- अब करेले की सब्जी का तड़का बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल डालें। इसमें जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, थोड़ी कलौंजी, बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भून लें। प्याज को ज्यादा जलाना नहीं है। अब इसमें लहसुन डालें और भून लें। स्वादानुसार हरी मिर्च और कटी हुई अदरक डाल दें। थोड़ी देर बाद हींग डालें और मसाले को भूनते हुए कटा हुआ कच्चा आम डाल दें।

चौथा स्टेप- अब मसाले में बारीक कटा टमाटर डाल दें। अब थोड़ा नमक डालें क्योंकि करेला में भी नमक लगा हुआ है। टमाटर को गलने तक पकाएं और फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा पानी के छींटे मार दें, जिससे मसाला जले नहीं। अब इसे धीमी आंच पर भूनते रहें। 

पांचवां स्टेप- जब मसाला कड़ाही छोड़ने लगे तो इसमें फ्राई किए हुए करेले मिला दें। अब ऊपर से आमचूर पाउडर और थोड़ा काला नमक मिला दें। थोड़ी कसूरी मेथी डालकर करेला को अच्छी तरह से पका लें। अब सब्जी में बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। आपको खाते ही मजा आ जाएगा।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल