1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 58 साल बाद धनतेरस और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, होगी धनवर्षा

58 साल बाद धनतेरस और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, होगी धनवर्षा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Nov 07, 2015 05:48 pm IST

नई दिल्ली: दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व होता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है, जो व्यापक स्तर

Diwali special: 58 साल बाद धनतेरस...- India TV Hindi
Diwali special: 58 साल बाद धनतेरस और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग

नई दिल्ली: दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व होता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है, जो व्यापक स्तर पर की जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। दीपालवी के दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 9 नवंबर को मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े-

धनतेरस में इस बार बहुत अच्छा संयोग है। इस बार धनतेरस सोमवार के दिन पड़ रहा है जिसके कारण इस दिन प्रदोष व्रत भी है। ऐसा संयोग 58 साल बाद पड़ रहा है।

प्रदोष का व्रत हर बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों में पड़ता है। जो कि त्रयोदशी के दिन होता है। इस बार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को दोनों पडनें के कारण बहुत ही बड़ा संयोग है। ऐसा संयोग आपके घर धन-धान्य लेकर आएगा। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा बड़े ही विधि-विधान से की जाती है।

धनतेरस और भगवान शिव के प्रदोष व्रत के मिलन लगभग 58 साल बाद चंद प्रदोष व्रत का सयोंग बन रहा है। जिसमें शिव के सीथ कुबेर की पूजा करने का अद्भुत संयोग माना जा रहा है। जो जातकों के लिए खुशिया लेकर आया है। सुबह 8 बजे से चित्रा नक्षत्र का शुभागमन है। जो कि सबके लिए अधिक फलदायी है।

ये भी पढ़े- धनतेरस में करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी प्रसन्न

अगली स्लाइड में पढ़े धनतेरस के दिन क्या करना होगा फलदायी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल