1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 5 October 2021: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 5 October 2021: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2021 06:26 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 12:09 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 5 October 2021- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 5 October 2021 Image Source : INDIA TV

आज अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 35 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। उसके बाद ब्रह्म योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।  

शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि - शाम 7 बजकर 4 मिनट तक
शुक्ल योग - दोपहर पहले 11 बजकर 35 मिनट तक
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र - देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय -  सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर
सूर्यास्त -  शाम 5 बजकर 41 मिनट

आज का राहुकाल
दिल्ली - दोपहर बाद 03:06 से शाम 04:34 तक
मुंबई - दोपहर बाद 03:25 से शाम 04:54 तक
चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:07 से शाम 04:35 तक
लखनऊ - दोपहर 02:51 से शाम 04:20 तक
भोपाल - दोपहर बाद 03:06 से शाम 04:35 तक
कोलकाता - दोपहर 02:23 से दोपहर बाद 03:51 तक
अहमदाबाद - दोपहर बाद 03:25 से शाम 04:54 तक
चेन्नई - दोपहर 02:56 से शाम 04:26 तक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल