1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: 1 शुभ योग, इन 6 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में फायदा

शनिवार: 1 शुभ योग, इन 6 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 07:17 pm IST

कुंडली में चंद्रमा और मंगल एक-दूसरे के सामने होने से लक्ष्मी योग बन रहा है। जिसका फायदा वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि आपका दिन कैसा रहेगा...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज पंचमी तिथि, रविवार, ज्येष्ठा नक्षत्र और वरीयान योग के सुन्दर संयोग से आज का दिन उच्चाधिकरियों से भेंट-मुलाक़ात के लिए अत्यंत श्रेयस्कर है। ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी इन्द्र है और रविवार का स्वामी सूर्य है जो हमारे सौरमंडल का स्वामी है।

ये भी पढ़े

वरीयान योग- जैसा कि इसका नाम है जीवन में आपको वरेण्य बना देता है यानी आपके महत्व को बढ़ाता है, आप महत्वपूर्ण व्यक्ति बन सकते हैं| कुल मिला कर कुछ पाने के लिए, महत्वपूर्ण बनने के लिए उच्चधिकारियों से आज के दिन मुलाक़ात करना अच्छा रहेगा।  इसके साथ ही कुंडली में चंद्रमा और मंगल एक-दूसरे के सामने होने से लक्ष्मी योग बन रहा है। जिसका फायदा वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को होगा। किस्मत भी साथ होने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। वहीं कर्क और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि आपका दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपके दिनचर्या में सभी मोर्चो पर महत्वपूर्ण भूमिका बनी रहेगी आज आप ऑफिस में डटकर गजब का प्रदशन करगे और शाम होते होते आसमान को छु लेने वाली सफलता हासिल कर लेगें ध्यान रहे अचानक ढेर सारा धन मिलने से आपकी हडबडाहट बढ़ने न पाए।

आज थकान पर नियंत्रण बनाए रखना आपके हाथ में है इसके लिए दिन भर समस्याओं से जूझने के लिए आपको अपना मनोबल ऊचा रखने की आवश्यकता होगी। आज आपके करिअर में सुधार होने के साथ-साथ जीवन में स्थिरता आयेगी। आर्थिक मामले में आज का दिन कदम -कदम पर खुशियां लुटता रहेगा।

धर्म और परम्पराओं का सम्मान करते हुए आप अपनी निष्ठा को स्थापित करेंगे  आज आपका दिन भर पराक्रम बढ़ा रहेगा | आज आपको छोटे भाई से प्रेम मिलेगा |  

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल