1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, करना चाहते है हर इच्छा पूरी तो राशिनुसार करें ये उपाय

आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, करना चाहते है हर इच्छा पूरी तो राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Dec 25, 2018 07:34 pm IST

आज बुधवार के दिन आश्लेषा नक्षत्र के साथ ही कुमार योग भी है। जहां आश्लेषा नक्षत्र आज दोपहर 01:39 तक रहेगा, वहीं कुमार योग आज दोपहर 01:39 से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें  आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

ashlesha nakshatra
ashlesha nakshatra

मिथुन राशि
अगर आपको गले, गर्दन या कंधों संबंधी किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहती है, तो आज के दिन आपको अपने वजन के दसवें हिस्से के बराबर हरी घास लेकर किसी गौशाला में दान करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जल्द ही दूर होगी । वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप अपने जीवन में हर छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियां पाने की चाह रखते हैं, तो आज के दिन आपको नागकेसर के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और संभव हो तो उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे आज के दिन नागकेसर के पेड़ को किसी तरह का नुकसान ना पहुचाएं और उससे जुड़ी चीज़ों को उपयोग में न लें। आज के दिन इन सब चीज़ों का ख्याल रखने से आपको जीवन की छोटी-छोटी चीज़ों में भी खुशियां हासिल होंगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल