1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, करना चाहते है हर इच्छा पूरी तो राशिनुसार करें ये उपाय

आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, करना चाहते है हर इच्छा पूरी तो राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Dec 25, 2018 07:34 pm IST

आज बुधवार के दिन आश्लेषा नक्षत्र के साथ ही कुमार योग भी है। जहां आश्लेषा नक्षत्र आज दोपहर 01:39 तक रहेगा, वहीं कुमार योग आज दोपहर 01:39 से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें  आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

ashlesha nakshatra
ashlesha nakshatra

तुला राशि
अगर आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो उसके प्रभाव से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन पंसारी के यहां से नागकेसर की सूखी लकड़ी लाकर, उससे अपने घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में हवन कीजिये। आज के दिन ऐसा करने से आपको घर में वास्तु दोष के प्रभाव से छुटकारा मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने परिवार के लोगों के दिल में अपने लिये प्यार जगाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाकर सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है
ऐंकारी सृष्टी रूपायै हृींकारी प्रतिपालिका ।
क्लींकारी काम रूपिण्यै बीजरूपे नमोऽतु ते ।।

आज के दिन ऐसा करने से परिवार के लोगों के दिल में आपके लिये प्यार जागेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल