1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, करना चाहते है हर इच्छा पूरी तो राशिनुसार करें ये उपाय

आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, करना चाहते है हर इच्छा पूरी तो राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Dec 25, 2018 07:34 pm IST

आज बुधवार के दिन आश्लेषा नक्षत्र के साथ ही कुमार योग भी है। जहां आश्लेषा नक्षत्र आज दोपहर 01:39 तक रहेगा, वहीं कुमार योग आज दोपहर 01:39 से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें  आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

ashlesha nakshatra
ashlesha nakshatra

सिंह राशि
अगर आपको बिजनेस में काफी दिनों से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आज के दिन आपको सिद्ध किया हुआ बुध यंत्र अपने कार्यस्थल पर स्थापित करना चाहिए और बुध के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। बुध का मंत्र इस प्रकार है - ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्याओं से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप अपनी बुद्धि और वाणी के बल पर दुनिया को जीतना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए और मन्दिर में सवा किलो मूंग का दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप अपनी बुद्धि और वाणी के बल पर दुनिया को जीतने में कामयाब होंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल