1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chaitra Navratri 2019: कलश स्थापना के समय ध्यान रखें जरुरी बात, नहीं तो पूजा होगी असफल

Chaitra Navratri 2019: कलश स्थापना के समय ध्यान रखें जरुरी बात, नहीं तो पूजा होगी असफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 08:14 pm IST

Chaitra Navratri 2019: घटस्थापना करते समय विधि-विधान का बहुत अधिक ध्यान रकना पड़ता है। ऐसा ही आचार्य इंदु प्रकाश से 2 खास बाते बताईं है जो कि कलश स्थापना के समय जरुर ध्यान रखें।

chaitra navratri 2019- India TV Hindi
chaitra navratri 2019

Chaitra Navratri  2019: आज नवरात्र का पहला दिन भी है। जी हां, आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत है। आज के दिन घट स्थापना की जायेगी। आज उदया तिथि प्रतिपदा तिथि है। आज वैधृति योग है। वैधृति योग आज रात 09 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। वैधृति योग में घट स्थापना वर्जित है। अस्तु, पूरे दिन घट स्थापना का मुहर्त नहीं है, लेकिन नित ही सूर्य जब अपने चरम पर होता है, तो सभी कुछ अस्त हो जाता है और सूर्य के आगे सभी कुछ प्रभावहीन हो जाता है। मध्याह्न के इस मुहूर्त को अभिजित मुहूर्त कहते हैं। आज के दिन यह अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। अस्तु, इस बार नवरात्र की कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त में करना श्रेयष्कर है।

घटस्थापना करते समय विधि-विधान का बहुत अधिक ध्यान रकना पड़ता है। ऐसा ही आचार्य इंदु प्रकाश से 2 खास बाते बताईं है जो कि कलश स्थापना के समय जरुर ध्यान रखें।

पहली बात कुछ लोग कलश के ऊपर रखी गयी कटोरी में ही घी का दीपक जला लेते हैं, लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है। कलश का स्थान पूजा के उत्तर-पूर्व कोने में होता है, जबकि दीपक का स्थान दक्षिण-पूर्व कोने में होता है। अतः कलश के ऊपर दीपक नहीं जलाना चाहिए।

दूसरी बात ये है कि कुछ लोग कलश के ऊपर रखी कटोरी में चावल भरकर उसके ऊपर शंख स्थापित करते हैं, तो इस सिलसिले में मुझे ये कहना है कि आप ऐसा कर सकते हैं। बशर्ते कि शंख दक्षिणावर्ती होना चाहिए। साथ ही शंख रखते समय उसका मुंह ऊपर की ओर रखना चाहिए और उसकी चोंच अपनी ओर करके रखनी चाहिए।

Chaitra Navratri 2019: चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मंत्र सहित पूजा विधि

Chaitra Navratri 2019: नवरात्र के पहले दिन इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा, होगी हर मुराद पूरी

Gudi Padwa 2019: गुड़ी पड़वा का शुभ मुहूर्त, कथा महत्व और जानें तोरण और पताका लगाने का नियम

Happy Navratri Message 2019: चैत्र नवरात्र में अपने करीबियों और दोस्तों को इन मैसेज से दें नवरात्र की शुभकामनाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल